Chetan Chauhan RAS : राजस्थान CM तक पहुंची कार्यवाहक DM चेतन चौहान की डर्टी पिक्चर व रोमांटिक चैट
आरएएस अधिकारी चेतन चौहान धौलपुर जिला परिषद के सीईओ हैं। इनके पास धौलपुर जिला कलेक्टर का भी चार्ज भी है। चौहान की पत्नी ने इन पर विवाहेत्तर संबंधों का आरोप लगाया है।

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (आरएएस) चेतन चौहान एक बार फिर से विवादों में हैं। इस बार विवाद उनकी निजी जिंदगी को लेकर है। आरएएएस चेतन चौहान की कथित डर्टी पिक्चर और रोमांटिक चैट का स्क्रीनशॉट राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक पहुंच गए बताए जा रहे हैं।
Recommended Video


चेतन चौहान सीईओ धौलपुर
दरअसल, आरएएस अफसर चेतन चौहान पर उनकी बैंक मैनेजर पत्नी ने विवाहेत्तर संबंधों का आरोप लगाते हुए सीएम अशोक गहलोत से शिकायत की है। चेतन चौहान अभी धौलपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद पर कार्यरत हैं। इनके पास धौलपुर जिला कलेक्टर का भी अतिरिक्त कार्यभार है। धौलपुर जिला कलेक्टर अनिल अग्रवाल निजी कारणों से अवकाश पर चल रहे हैं। वे अपना चार्ज सीईओ चेतन चौहान को सौंपकर गए हैं।

सब जगह कर रखी है शिकायत
राजस्थान पत्रिका में छपी एक खबर के अनुसार चेतन चौहान की पत्नी शीना चौहान का कहना है कि उन्होंने पति के खिलाफ मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व जिला जज को शिकायत की है। इसके बावजूद चेतन चौहान पर कार्रवाई नहीं हो रही। पत्नी के आरोप पर चेतन चौहान की ओर से कोई बयान मीडिया में नहीं आया है।

कानूनन तलाक नहीं हुआ अभी
धौलपुर कार्यवाहक जिला कलेक्टर चेतन चौहान की पत्नी ने राजस्थान मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि उनके पति आरएएस चेतन चौहान एक महिला के साथ विवाहेत्तर संबंध में हैं। वे दूसरी महिला के साथ पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं। जबकि अभी हमारा कानूनन तलाक नहीं हुआ है।

महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में फोटो
राजस्थान पत्रिका की खबर में यह भी दावा किया गया है कि शीना चौहान की ओर से सीएम को भेजी गई शिकायत के साथ चेतन चौहान व महिला के एक साथ फोटो भी संलग्न किए गए हैं। एक फोटो में तो वे आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। सीएम को उनकी व्हाट्सएप चैट भी भेजी गई है, जिसमें वे महिला को पत्नीजी कहकर सम्बोधित कर रहे हैं।

नाबालिग से छेड़छाड़ का भी आरोप
धौलपुर कार्यवाहक डीएम चेतन चौहान के खिलाफ उनकी पत्नी शीना ने जोधपुर पश्चिम महिला पुलिस थाना में दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज करवा रखा है। इसके अलावा एक अन्य महिला ने भी उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पॉक्सो कोर्ट में इस्तगासा दायर कर रखा है। इस्तगासे पर अगली सुनवाई 30 जनवरी को होनी है।

आरएएस चेतन चौहान की जीवनी
बता दें कि चेतन चौहान मूलरूप से जयपुर के रहने वाले हैं। 2 अक्टूबर 1984 को जन्मे चौहान 2010 बैच के आरएएस अधिकारी हैं। एमबीए व बीकॉम की डिग्री हासिल कर रखी है। धौलपुर से पहले से जयपुर, एसीईओ जैसलमेर, आयुक्त नगर परिषद जैसलमेर, भू-अर्जन पदाधिकारी बारां, एसडीएम अलवर, बागोदा जालोर, आदि पदों पर भी सेवाएं दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications