पैसे के बदले प्रश्न: राजस्थान MLA जयकृष्ण पटेल चले महुआ मोइत्रा की राह पर, उनकी सांसदी गई, इनका क्या होगा?
Cash for Query: राजस्थान में विधायक द्वारा 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले ने एक बार फिर माननीयों की 'मंशा' पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आज देश की विधानसभा और संसद में ऐसे-ऐसे जनप्रतिनिधि पहुंच रहे हैं जो प्रश्न पूछने के बदले पैसे लेने में भी नहीं हिचकते। भारत में 'प्रश्न के बदले पैसे' यानी कैश फॉर क्वेरी (Cash for Query) का मामला नया नहीं है। राजस्थान में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल से पहले टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा भी इसी तरह के मामले में सुर्खियों में रह चुकी हैं।
Indian political corruption: महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता गई
वर्ष 2023 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा पर एक उद्योगपति के कहने पर लोकसभा में प्रश्न पूछने के आरोप लगे थे। लोकसभा की एथिक्स कमेटी की सिफारिश पर उन्हें कैश फॉर क्वेरी मामले में दोषी ठहराया गया और दिसंबर 2023 में उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई थी।

MLA पटेल और MP मोइत्रा के मामलों में फर्क
पश्चिम बंगाल की कृष्णनगर से सांसद महुआ मोइत्रा पर जहां पैसे लेकर संसद में प्रश्न पूछने का आरोप था, वहीं राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा सीट से विधायक जयकृष्ण पटेल को 4 मई 2025 को राजस्थान एसीबी ने 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा, वह भी विधानसभा में पहले से डाले गए खनन से संबंधित प्रश्न वापस लेने के बदले।
Jaykrishna Patel bribe case: क्या जाएगी जयकृष्ण पटेल की विधायकी?
इस सवाल पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्पष्ट किया है कि जयकृष्ण पटेल की सदस्यता का निर्णय कोर्ट के फैसले के आधार पर लिया जाएगा। फिलहाल विधायक पटेल एसीबी की रिमांड पर हैं और आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेशों पर निर्भर करेगी।
BAP MLA Jaykrishna Patel Questions: कौन-कौन से प्रश्न पूछे थे विधायक पटेल ने?
जयकृष्ण पटेल ने करौली जिले के टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र से जुड़े खनन से संबंधित कुल 3 प्रश्न राजस्थान विधानसभा में लगाए थे। गौरतलब है कि करौली, पटेल के निर्वाचन क्षेत्र बागीदौरा से करीब 650 किलोमीटर दूर है। जब मीडिया ने दूसरे जिले से संबंधित प्रश्नों पर सवाल उठाया तो पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी बीएपी (भारत आदिवासी पार्टी) बांसवाड़ा से करौली तक अपना विस्तार कर रही है, और वहां उनके कार्यकर्ता हैं जिनकी समस्याओं के समाधान हेतु उन्होंने प्रश्न पूछे। इसके अलावा पटेल ने जयपुर के संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल में निर्माण, भरतपुर के वैर क्षेत्र में खनन पट्टों और अन्य क्षेत्रों से भी प्रश्न उठाए।
Rajasthan MLA: राजस्थान में दूसरे जिलों से सवाल पूछना सामान्य है?
31 जनवरी से 24 मार्च 2025 तक राजस्थान विधानसभा में कुल 1092 प्रश्न सूचीबद्ध हुए, जिनमें से 576 अतारांकित और 516 तारांकित थे। इनमें 14 प्रश्न ऐसे थे जो विधायकों ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों से 300 से 650 किलोमीटर दूर स्थित इलाकों के बारे में पूछे। यह चलन नया नहीं है - पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में भी ऐसे प्रश्न पूछे जाते रहे हैं।
Rajasthan MLA Bribery: 10 करोड़ से शुरू, 20 लाख पर पकड़े गए
राजस्थान एसीबी डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा के मुताबिक, खनन कंपनी के मालिक रविंद्र सिंह ने शिकायत दी कि विधायक जयकृष्ण पटेल ने उनसे संपर्क किया और कहा कि उन्होंने विधानसभा में खनन से संबंधित प्रश्न डाले हैं जिन्हें वापस लेने के लिए 10 करोड़ रुपये देने होंगे।
बाद में ढाई करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ, जिसे किश्तों में देना था। 15 अप्रैल 2025 को पटेल ने बांसवाड़ा में एक लाख रुपये लिए। 4 मई को जयपुर के अपने एमएलए क्वार्टर (फ्लैट नंबर 804, मालवीय नगर) में उन्होंने कार के अंदर बैठकर 20 लाख रुपये गिने, और ये रकम अपने पीए रोहित मीणा को सौंप दी। एसीबी ने पीए के पास से रकम बरामद कर ली और दोनों को दो दिन की रिमांड पर लिया गया।
कैसे हुआ विधायक घूसकांड का पर्दाफाश
4 अप्रैल 2025: परिवादी ने एसीबी को शिकायत दी।
5 अप्रैल: एसीबी ने सत्यापन और मोबाइल सर्विलांस शुरू किया।
15 अप्रैल: पटेल ने एक लाख रुपये नकद लिए।
3 मई: विधायक ने 20 लाख की अगली किश्त के लिए कॉल किया।
4 मई: विधायक पटेल रंगे हाथ घूस लेते पकड़े गए।
जयकृष्ण पटेल के प्रश्नों की झलक
प्रश्न संख्या 5998 - टोडाभीम क्षेत्र
1. क्या मोरडा, गड़ी, कमलापुर आदि गांवों में अवैध खनन हो रहा है?
उत्तर: हां, चोरी-छिपे खनन होता है; रोकथाम के लिए गश्ती दल कार्यरत हैं।
2. क्या इन क्षेत्रों में अवैध फार्म हाउस बने हैं?
उत्तर: नहीं, कोई फार्म हाउस नहीं पाया गया।
3. क्या वन्यजीव फार्म हाउसों में रखे जा रहे हैं?
उत्तर: नहीं, वन्यजीव प्राकृतिक रूप से आते-जाते हैं।
4. क्या नशे की तस्करी हो रही है?
उत्तर: नहीं।
प्रश्न संख्या 6284 - खनन पट्टे और फार्म हाउस
1. क्या टोडाभीम क्षेत्र में खनन पट्टे जारी किए गए हैं?
उत्तर: हां, कुल 4 पट्टे 48.7 हेक्टेयर में दिए गए हैं।
2. क्या अवैध खनन हो रहा है?
उत्तर: कोई शिकायत या प्रमाण नहीं मिला।
3. क्या खनन के नाम पर कब्जे कर फार्म हाउस बने हैं?
उत्तर: नहीं, मौका जांच में कोई फार्म हाउस नहीं मिला।
4. क्या फार्म हाउस में वन्य जीव रखे गए हैं?
उत्तर: नहीं, वन विभाग की रिपोर्ट में इसका कोई प्रमाण नहीं है।
कौन हैं जयकृष्ण पटेल, बीएपी विधायक?
नाम-जयकृष्ण पटेल
उम्र-36
पिता-जवाहर लाल
गांव-कोनला तहसील आनंदपुरी, बांसवाड़ा
विधायक-बागीदौरा बांसवाड़ा
चुनाव जीता-बागीदौरा उपचुनाव 2024
वोट मिले-1 लाख 22 हजार 573
हराया-भाजपा के सुभाष तम्बोलिया
पार्टी- BAP (भारत आदिवासी पार्टी)
आरोप-20 लाख की घूस लेते एसीबी ने पकड़ा
पूर्व पेशा: शिक्षक (सरकारी नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीति में आए)
आय का स्रोत: कृषि
विधायक जयकृष्ण पटेल की नेट वर्थ
कुल संपत्ति- 1 लाख 51 हजार रुपए।
SBI चांदरवाडा ब्रांच के खाते में जमा: ₹500
HDFC बांसवाड़ा के खाते में जमा: ₹0
Axis बैंक बांसवाड़ा के खाते में जमा: ₹500
हाथ में नकदी- 50 हजार रुपए
शेष राशि के आभूषण
विधायक जयकृष्ण पटेल का राजनीतिक सफर
पहले बीटीपी से चुनाव लड़ा, पर हार गए
2024 के उपचुनाव में BAP उम्मीदवार के रूप में विजयी
4 जून 2024 को विधायक बने
राजस्थान विधानसभा में प्रदर्शन अब तक 37 सवाल पूछे
विवाद में आए खनन से जुड़े 4 प्रश्नों पर चर्चा में
यह भी पढ़ें- राजस्थान MLA जयकृष्ण पटेल ने बताई खनन का प्रश्न पूछने की असली वजह, BAP ने उठाया बड़ा कदम
यह भी पढ़ें- MLA जयकृष्ण पटेल ने राजस्थान विधानसभा में क्या पूछने के बदले ली ₹20 लाख की घूस, देखें प्रश्न-उत्तर की सूची
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications