Rajasthan News: सोशल मीडिया प्लेटफार्म "एक्स" पर क्यों ट्रेंड कर रहा "सीएम भजनलाल इस्तीफे दो",
Rajasthan News: राजस्थान में मूक बधिर बच्ची की 11 दिन बाद मौत को लेकर प्रदेश में सियासी उबाल खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आज "मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस्तीफा दो" कर रहा ट्रेंड ।
राजस्थान में एक के बाद एक लगातार अपराधों का सिलसिला बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। जिस दिन भीलवाड़ा के कोटड़ी में भट्टी कांड का फैसला आया उसके दूसरे ही दिन एक मूक बधिर बच्ची को पेट्रोल से जिंदा जलाने पर मौत हो गई।

मूकबधिर नाबालिग बच्ची की मौत के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आज सीएम भजनलाल शर्मा के इस्तीफे की मांग कर दी। हर कोई इस घटना को लेकर आक्रोशित नजर आ रहा है। जिस तरह कमेंट्स किए जा रहे उससे ऐसा ही लग रहा है।
दरअसल राजस्थान के करौली जिले में 11 दिन पहले एक मूक बधिर बच्ची को पेट्रोल से जिंदा जला दिया गया। इस बच्ची की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों के गुस्से में जमकर उबाल है।
लोगों ने इस घटना के खिलाफ सोशल मीडिया पर बच्ची को न्याय दिलाने के लिए अपनी आवाज को बुलंद कर दिया है। इस दौरान डिंपल मीणा को न्याय दिलाने की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर #डिंपल_मीणा_को_न्याय_दो हैशटैग टॉप ट्रेंड कर रहा है।
इसके अलावा आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों का गुस्सा राजस्थान सरकार पर भी फूट रहा है। इसको लेकर एक्स पर लोग #भजनलाल_शर्मा_इस्तीफा दो_हैशटैग कर रहे हैं, जो एक्स पर जमकर ट्रेंड कर रहा है।
करौली जिले के हिंडौन थाना इलाके में रोंगटे खड़े कर देने वाली यह वारदात हुई। इस घटना ने लोगों को बुरी तरह विचलित कर दिया। इस घटना में 11 वर्षीय मूक बधिर मासूम बालिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। इससे मासूम बालिका बुरी तरह झुलस गई।
गम्भीर हालत में झुलसी बच्ची की बुधवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इसके विरोध में लोग सोशल मीडिया पर जमकर पोस्ट करते हुए राजस्थान सरकार को घेर रहे हैं। साथ ही पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने की मांग भी कर रहे हैं। इस समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुद्दे को लेकर काफी पोस्ट की जा रही है, जो खूब ट्रेंड हो रही हैं।
पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली मृतक बालिका के पिता ने सीएम के नाम उप जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों को जल्द गिरफ्तार करके सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
पीड़ित पिता ने ज्ञापन में लिखा कि मैंने हिंडौन सिटी के नई मंडी पुलिस थाने में 11 मई 2024 को शिकायत दी। इसमें पुलिस को बताया कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने मेरी बेटी को जिंदा जला दिया और उसे घर से कुछ दूरी पर जली हुई अवस्था में छोड़कर फरार हो गए हैं।
इसके बाद हमनें इलाज के लिए बेटी को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान बदमाश व्यक्तियों ने मृतका के प्राइवेट पार्ट्स को भी बुरी तरह से जला दिया था। मगर पुलिस ने मेरी रिपोर्ट दर्ज नहीं की बल्कि अपने हिसाब से रिपोर्ट दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications