चित्तौड़गढ़ : बरसाती नाले में फंसी बस, 35 सवारियों की जान पर बन आई, रेस्क्यू करके बचाया
यहां पर रात को अचानक हुई तेज बारिश, बरसाती नाले में फंसी बस, 500 मवेशियों की मौत
चित्तौड़गढ़। राजस्थान के कई इलाकों में मंगलवार रात को प्री मानसून की जोरदार एंट्री हुई है। चित्तौड़गढ़ के कई गांवों में पानी आफत बनकर बरसा है। यहां पर न केवल 500 मवेशियों की जान चली गई बल्कि नदी-नाले भी उफान मारने लगे हैं। ऐसे ही एक बरसाती नाले में यात्रियों की बस भी फंस गई, जिसे कई घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।

गांव बोदियाना में 35 यात्रियों की जान जोखिम में
मंगलवार देर रात हुई जोरदार बारिश के कारण चित्तौड़गढ़ के बोदियाना गांव में बरसाती नाले में 35 यात्रियों से भरी बस फंस गई थी। एडीएम मुकेश कुमार कलाल के अनुसार सूचना मिलते ही हमारी सिविल डिफेंस मौके पर पहुंची और बस में फंसे सभी 35 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बता दें कि बस में यात्री स्थानीय नहीं थे। इसलिए वे स्थानीय लोगों को मदद के लिए नहीं बुला सके थे। बस बीच पानी में जाकर बंद हो गई थी। चालक पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया था।

गांव गायरी का खेड़ा में पानी में 500 भेड़
चित्तौड़गढ़ के गांव गायरी का खेड़ा के सूखे तालाब में रात को गडरिए रुके थे। उनके पास करीब 3000 भेड़, ऊंट थे। रात को अचानक आई तेज बारिश के बाद तालाब में पानी की आवक हुई और उसकी चपेट में आने से पांच सौ भेड़ों की मौत हो गई। शेष भेड़ और ऊंट तालाब के पानी में फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।












Click it and Unblock the Notifications