Rajasthan: चुनावों की तारीख घोषित होने से पहले BSP ने जारी की प्रत्‍याशियों की सूची, गुढ़ा की नो एंट्री

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बसपा ने तीन सीटों पर प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी है। राजेंद्र गुढ़ा के बारे में बसपा ने कहा कि उनकी पार्टी में नो एंट्री है।

BSP Candidates List Rjasthan Assembly Election 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों की घोषणा अभी होनी है। कांग्रेस चुनाव से दो माह पहले ही प्रत्‍याशियों की सूची जारी करने की कह चुकी है। भाजपा भी इसकी तैयारी में है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने सबको चौंका दिया है।

BSP candidate List

बसपा ने गुरुवार को राजस्‍थान की तीन सीटों पर प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी है। इसकी पुष्टि बसपा के राजस्‍थान प्रदेशाध्‍यक्ष भगवान सिंह बाबा ने की है।

मीडिया से बातचीत में भगवान सिंह बाबा ने बताया बसपा सुप्रीमो मायावती की मुहर लगने के बाद राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर तीन सीटों पर प्रत्‍याशी घोषित किए हैं।

भगवान सिंह बाबा के अनुसार धौलपुर शहर सीट से रितेश शर्मा, नगर सीट से खुर्शीद अहमद और नदबई सीट से खेमकरण तौली को टिकट दिया गया है। तीनों को इनके विधानसभा क्षेत्र में बसपा प्रभारी की भी जिम्‍मेदारी दी गई है।

भगवान सिंह बाबा ने बताया कि राजस्‍थान सरकार से बर्खास्‍त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा पर बसपा सुप्रीमो मायावती सख्‍त है। गुढ़ा ने बसपा से एक नहीं बल्कि दो बार विश्‍वासघात किया है। साल 2008 और 2018 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए। अब बसपा में गुढ़ा की नो एंट्री है।

भगवान सिंह बाबा ने बताया कि राजस्‍थान की 200 विधानसभा सीटों में से 60 ऐसी सीटों पर विशेष फोकस है, जहां बहुजन समाज के लोगों का प्रभुत्व है और पार्टी की पकड़ भी मजबूत है। इन पर भी प्रत्‍याशियों की घोषणा जल्‍द कर दी जाएगी। ये सीटें शेखावाटी, बाड़मेर, जालौर, सिरोही, करौली, अलवर, धौलपुर व भरतपुर आदि जिलों की सीटें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+