Rajasthan News: भारत-पाक सीमा पर हीट वेव के बीच बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों की चौकसी, देखिए कैसे

Rajasthan Border News: राजस्थान में इन दिनों हीट वेव का ऐसा कहर देखने को मिल रहा है कि गांव से लेकर सड़क तक सिर्फ सन्नाटा नजर आ रहा है। हर कोई अंगारे उगलती धरती और शोले फैंकते लू के थपेड़ों से हर कोई आहत है।

लोग सिर्फ इन तापमान देखते ही कांप उठते है लेकिन इस शरीर जलाने वाली गर्मी के बीच भी देश के जवान मरुधरा की तपती रेत पर डटे हैं। बीएसएफ के जवान भीषण गर्मी में तपते बॉर्डर पर चाैकस निगाहों से निगरानी कर रहे है।

bsf-soldiers-are-patrolling-the-border-in-barmer-in-50-degrees-countrymen-are-saluting-their-spirit

राजस्थान के बाड़मेर में भारत-पाकिस्तान की सीमा पर 48 डिग्री पहुंच चुके तापमान में भी बॉर्डर पर चाैकसी कर रहे बीएसएफ जवानों के इस जज्बे को देश का सलाम कर रहा है। जवानों की इस देशभक्ती की चौकसी को देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है।

सूरज आग उगल रहा है, गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है, वहीं तपते रेगिस्तान में तापमान में बढ़ोतरी का क्रम लगातार जारी है। सुबह से ही सड़कें तवे की तरह तप रही हैं, लू के थपेड़ों से आमजन का जीना बेहाल हो गया है।

गर्मी से लोगों का हाल इतना बुरा है कि घरों में एसी, कूलर और पंखे की हवा से भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। तेज धूप के चलते लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, लेकिन इसी के बीच सीमा पर बीएसएफ के जवान देश की सीमा की सुरक्षा के लिए 48 डिग्री से ज्यादा पहुंच रहे तापमान में बॉर्डर पर चाैकसी कर रहे हैं।

आग उगलती गर्मी से जहां आमजन परेशान हैं वहीं देश के जवान इस गर्मी में भी अपने फर्ज को को पूरा करने के लिए डटे हुए हैं। एक तरफ सूरज शोले बरसा रहा है तो दूसरी तरफ धरती अंगारों की तरह गर्म हो चुकी है, लेकिन सीमा सुरक्षा बल के जवानों की हिम्मत के आगे यह गर्मी भी हारती नजर आ रही है।

तपती धरा पर कदम ताल करते हुए जवानों की ये तस्वीरें राजस्थान से सटी भारत पाक सीमा की पश्चिमी सरहद मुनाबाव की है जहां बीएसएफ के जवान इस 48 डिग्री से ज्यादा तापमान में भी सीमा की निगहबानी कर रहे हैं।

दूर-दूर तक न पेड़ की छांव न इंसान, न ही पानी की एक बूंद, लेकिन बीएसएफ के जवान सीमा पार की हर हरकत का जवाब देने के लिए तैयार बैठे हैं, बीएसएफ जवानों के इस जज्बे को देश सलाम करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+