पाकिस्तान की ओर से आ रही नशे की खेप लेने श्रीगंगानगर आए पंजाब के तीन युवक, बीएसएफ ने पकड़ा

श्रीगंगानगर, 5 अक्टूबर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ की गुप्तचर शाखा को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में स्थित केसरीसिंहपुर भारत पाक बॉर्डर एरिया से पंजाब के फिरोजपुर जिला निवासी तीन युवकों को पकड़ा है।

BSF caught three youths

ये लोग इस एरिया में 20 किलो हेरोइन की खेप लेने के लिए आए थे। रात के समय इन को हिरासत में लिया गया। आरोपियों को बीएसएफ द्वारा केसरीसिंहपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाते हुए सौंप दिया गया। एसपी राजन दुष्यंत के निर्देश पर मुकदमे की जांच श्रीकरणपुर एसएचओ आलोक सिंह चारण को सौंपी गई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक फिरोजपुर जिले के ममदोट थाना क्षेत्र के गांव दूना, तेलूमल निवासी 32 वर्षीय अमरजीत सिंह जट सिख पुत्र चरण सिंह, फिरोजपुर जिले के बस्ती किशन सिंह वाला निवासी 19 वर्षीय निरवैल सिंह जट सिख पुत्र श्रवण सिंह व 26 वर्षीय गुरजंट सिंह पुत्र बलदेव सिंह को हिरासत में लिया गया है।

तीनों लोग 2 से 3 अक्टूबर की रात को करीब देर रात 3:30 बजे केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र के एरिया में भारत -पाक बॉर्डर के निकट संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़े गए थे। इनके पास एक नई अल्टो कार और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पाकिस्तान की ओर से आने वाली हीरोइन की डिलीवरी लेने को आए थे। बीएसएफ की 77वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट गुरविंदर सिंह की रिपोर्ट पर केसरीसिंहपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी जांच श्रीकरणपुर एसएचओ आलोक सिंह चारण कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+