प्रेमी ने प्रेमिका के गर्भपात के लिए 30 हजार रुपए में किया सौदा, अत्यधिक रक्तस्त्राव से हुई मौत

हनुमानगढ़, 14 दिसम्बर। पहले प्यार। फिर संबंध और अब मौत। यह खौफनाक मामला है राजस्थान के हनुमानगढ़ का। यहां पर गर्भवती प्रेमिका की गर्भपात के दौरान मौत हो गई। वजह अत्यधिक रक्तस्त्राव बताया जा रहा है। अवैध रूप से गर्भपात करवाने के लिए प्रेमी ने 30 हजार रुपए में सौदा किया था।

hanumangarh Rajasthan
हर किसी को झकझोर देने वाला यह मामला उजागर होने पर हनुमानगढ़ की टाउन पुलिस ने अवैध रूप से गर्भपात करवाने वालीं दोनों नर्सों व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। नर्सों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्होंने अब तक और कितने अवैध गर्भपात करवाये हैं?

हुआ यूं कि हनुमानगढ़ जिले के संगरिया के शाहपीनी गांव निवासी 22 वर्षीय अंकित कुमार और 18 साल की युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए, जिससे युवती गर्भवती हो गई। इस पर प्रेमी अंकित ने उसका अवैध रूप से गर्भपात कराने की योजना बनाई। इसके लिए हनुमानगढ़ टाउन में रहने वाली नर्स ममता से सपंर्क किया। दोनों के बीच गर्भपात कराने के लिए 30 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

आठ दिसंबर को अंकित की गर्भवती प्रेमिका का नर्स ममता के वार्ड 46 स्थित किराए के मकान पर नर्स कविता की मदद से गर्भपात कराया गया। इस दौरान युवती के अत्यधिक खून बहने से युवती की तबीयत बिगड़ने लगी। घबराया हुआ अंकित प्रेमिका को हनुमागनढ़ टाउन के निजी चिकित्सालय में ले गया और वहां भर्ती करवाया। वहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। युवती की मौत की सूचना मिलने पर दोनों नर्सें फरार हो गईं।

अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस को अंकित मनगढ़ंत कहानी बताने लगा कि उसे वह युवती सड़क पर मिली थी। उसने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, मगर पुलिस ने सख्ती बरती तो अंकित ने सच उगल दिया। उधर, 9 दिसंबर को मृतका के पिता ​की रिपोर्ट पर पुलिस ने अंकित के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने अंकित और अवैध गर्भपात करवाने वाली दोनों नर्सों ममता और कविता को भी टाउन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+