सीकर : घर में सोई प्रेमिका पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के बाद प्रेमी ने खाया जहर
सीकर। घर में सोई प्रेमिका पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के बाद प्रेमी ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया है। यह सनसनीखेज मामला राजस्थान के सीकर जिले के पाटन थाना इलाके का है। पुलिस की शुरुआती जांच में इसे प्रेम प्रसंग का मामला माना जा रहा है। वास्तविकता विस्तृत जांच के बाद सामने आ सकेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना पाटन पुलिस थाना के गांव नाथा की नांगल की है। गुरुवार रात को 23 वर्षीय युवती एक अपने घर पर सो रही थी। इसी दौरान मकान के पीछे से छत पर चढ़कर एक युवक आया और उस पर पेट्रोल डालकर उसके आग लगा दी।
आग लगने पर युवती चिल्लाने लगी। परिजनों की नींद टूटी और उन्होंने आग पर काबू पाकर युवती को नीमकाथाना के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। नीमकाथाना में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रैफर कर दिया। पाटन थानाधिकारी नरेन्द्र भढाना ने बताया कि युवती के परिजनों ने रिपोर्ट दी है, जिसमें एक युवक पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। आग से गंभीर रूप से झुलसी युवती ने शुक्रवार को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिस युवक को आरोपी बताया जा रहा है। उसने घटना के बाद जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया है। उसका चौमूं के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications