सचिन पायलट के गढ़ टोंक में गरजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, उपचुनाव के नतीजों को लेकर किया दावा
Rajasthan News: राजस्थान में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है लेकिन ना तो इनकी तारीख तय हुई है नाही दिन तय हुआ है। हालांकि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने इसकों लेकर चुनावी ताल जरूर ठोक दी है।
आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट के गढ़ टोंक में जमकर गरजे। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जिला कार्यसमिति को संबोधित करते हुए उपचुनावों में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जुटने की अपील तक कर दी।
वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश की पांचों विधानसभा सीटों के उपचुनावों में ऐतिहासिक जीत का दावा किया।

दरअसल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी आज टोंक में जिला कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, हीरालाल नागर, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, प्रभूलाल सैनी सहित कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद थे।
मीडियाकर्मियों ने सीपी जोशी से जब विधानसभा उपचुनावों में सचिन पायलट की चुनौती को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा हमारे सामने सचिन पायलट कोई चुनौती नहीं है। भाजपा हर दिन एक नई चुनौती खुद तैयार करती है और उस पर काम करती है।
लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह रही कि प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सचिन पायलट को लेकर ज्यादा टीका टिप्पणी नहीं की। हालांकि उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर जमकर निशाना साधा। सीपी जोशी ने कहा कि डोटासरा जिस तरह से भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनकी पार्टी में भी उन्हें गंभीरता से लेना बंद कर दिया है।
सीपी जोशी से जब किरोड़ी लाल मीणा को लेकर उनके इस्तीफे के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इस बात पर चुप्पी साध ली। इस पर वह तुरंत भी बिना जवाब दिये प्रेस वार्ता से उठकर चले गए और फिर पौधारोपण कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात में व्यस्त हो गए।












Click it and Unblock the Notifications