Rajasthan: भाजपा के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने फूंका राहुल गांधी का पूतला, लगाए आरोप

Rajasthan Bjp News: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेशी दौरे पर मीडिया में दिए बयानों को लेकर भाजपा लगातार जुबानी हमलावर है। आज जयपुर में भाजपा के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने पूतला फूंक कर पलटवार किए ।

विदेश में भारत की प्रतिष्ठा धूमिल करने और आरक्षण विरोधी वक्तव्य के बाद देशभर में भाजपा नेताओं की ओर से राहुल गांधी के बयान की घोर निंदा की जा रही है।

भाजपा महामंत्री और विधायक जितेंद्र गोठवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के एसटी-एससी मोर्चा की ओर से आज अंबेडकर सर्किल पर राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

bjp-state-general-secretary-jitendra-gothwal-burnt-the-effigy-of-rahul-gandhi-made-allegations

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा, भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश मीणा, एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री कालू राम मीणा, एससी मोर्चा के महामंत्री मुकेश गर्ग, पार्षद जितेंद्र लोदिया सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि राहुल गांधी जब जब भी विदेश यात्रा पर गए, तब तब वे विदेशी अखबारों में सुर्खिया बटोरने के लिए देश की आलोचना करने से भी पीछे नहीं रहे, लेकिन इस बार तो राहुल गांधी ने हद कर दी और देश की आलोचना के साथ-साथ देश विरोधी ताकतों का पक्ष लिया। इतना ही नहीं, खालिस्थान की मांग करने वालों का बयान तक आया कि राहुल गांधी भी हमारे पक्ष की बात कर रहे है।

भाजपा महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश में जाकर धर्म को धर्म से, जाति को जाति से तोड़ने का बयान दिया है।

वहीं आरक्षण समाप्त करने जैसा बयान देकर देश के दलित, शोषित और वंचत वर्ग के साथ अन्याय करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि देश में जब-जब चुनाव आए, कांग्रेस और इनके नेता आरक्षण देने की बात करते है लेकिन चुनाव समाप्त हो जाने के बाद आरक्षण को समाप्त करने का बयान देते है।

राहुल गांधी द्वारा आरक्षण समाप्त करने के बयान दलित भाई-बहनों के अधिकार को मारने जैसा है। राहुल गांधी के बयान से ये साबित हो गया कि कांग्रेस पार्टी एसटी-एसटी की हितैषी नहीं हो सकती। कांग्रेस का नकाब के पीछे का चेहरा जनता के सामने आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+