कन्हैया लाल के घर जाने की वजह से भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को मिला धमकीभरा पत्र

जयपुर, 19 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। मीणा ने बताया कि 9 जुलाई को उन्हें एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमे मुझे कन्हैया लाल के घर जाने की वजह से धमकी दी गई है। मीणा ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं क्योंकि प्रदेश सरकार इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। मैंने पत्र को मुख्यमंत्री के पास भेज दिया है। इस मामले की जांच की जानी चाहिए। बता दें कि पूर्व भाजपा नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में कन्हैया लाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी थी, जिसके बाद दो व्यक्तियों ने कन्हैया लाल को उनकी दुकान में घुसकर गला रेत दिया। कन्हैया लाल की हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके इसकी खुशी मनाई थी। हालांकि पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

meena

बता दें कि किरोड़ी लाल मीणा ने दावा किया था कि वह कन्हैया लाक के परिवार को अपनी एक महीने की सैलरी दे देंगे। इसके बाद से ही उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। धमकीभरे पत्र मिलने के बाद मीणा ने कहा कि मैं इन धमकियों से डरता नहीं हूं, मैं जिहादियों को शरण देने वाले राजनीतिक व्यक्तियों का पर्दाफाश करता रहूंगा। इसके लिए चाहे मेरी जान ही क्यों ना चली जाए। मुझे पहले भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। इन धमकियों के बारे में बताने का मेरा कतई यह मकसद नहीं है कि मैं सुरक्षा हासिल करना चाहता हूं, बल्कि मैं चाहता हूं कि राज्य सरकार इसको लेकर कार्रवाई करे और इस तरह की धमकियों को रोके। सरकार को पीएफआई जैसे संगठनों पर रोक लगानी चाहिए, उनपर प्रतिबंध लगाना चाहिए। मुझे जो धमकी पत्र मिला है उसकी जांच की जानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+