वसुंधरा राजे पर बीजेपी विधायक ने साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप

बीजेपी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने हाल ही में बीजेपी विधायक घनश्याम तिवारी के खिलाफ नोटिस जारी किया था। जिसमें बीजेपी विधायक से पार्टी विरोधी गतिविधि को लेकर जवाब मांगा गया था।

नई दिल्ली। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर बीजेपी के ही एक विधायक ने निशाना साधा है। बीजेपी विधायक घनश्याम तिवारी ने वसुंधरा राजे पर आरोप लगाया कि उन्होंने 2014 में हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के बीजेपी सांसदों को शामिल नहीं होने के लिए दबाव बनाया था।

वसुंधरा राजे पर BJP विधायक ने साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप

वसुंधरा राजे के आलोचक माने जाते हैं बीजेपी विधायक घनश्याम तिवारी

बीजेपी विधायक घनश्याम तिवारी, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मुखर आलोचक माने जाते हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि 2014 के उस ऐतिहासिक दिन, कुछ निजी वजहों से राजस्थान की मुख्यमंत्री ने बीकानेर हाउस में प्रदेश के सांसदों की बैठक बुलाई, इसमें उन पर दबाव बनाया गया कि वो प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं करें...। ऐसे ही जब निहालचंद को मोदी सरकार में मंत्री बनाया गया तो वसुंधरा राजे ने ही उनके खिलाफ राजस्थान में ही एक पुराने केस को फिर खुलवा दिया।

बीजेपी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने हाल ही में बीजेपी विधायक घनश्याम तिवारी के खिलाफ नोटिस जारी किया था। जिसमें बीजेपी विधायक से पार्टी विरोधी गतिविधि को लेकर जवाब मांगा गया था। उन पर पार्टी की बैठकों में शामिल नहीं होने और पार्टी के खिलाफ के काम करने का आरोप लगे थे। बीजेपी की केंद्रीय अनुशासन समिति की ओर से नोटिस पर बीजेपी विधायक घनश्याम तिवारी ने पिछले हफ्ते ही अपना जवाब दिया। इसमें उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जान को खतरा नजर आ रहा है। इससे पहले 2008 में भी घनश्याम तिवारी ने इसी तरह एक्टिविटी वसुंधरा राजे के खिलाफ की थी, जिसकी वजह से बीजेपी को 2008 का विधानसभा चुनाव हारना पड़ा था।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+