BJP MLA Chandrakanta Meghwal कौन हैं, जो बन गईं 'वीरू', 10 घंटे तक पानी की टंकी पर क्यों चढ़ी रही?
केशवरायपाटन की बीजेपी विधायक चन्द्रकांता मेघवाल पानी की टंकी पर चढ़ी
BJP MLA Chandrakanta Meghwal on water tank : राजस्थान के बूंदी जिले में केशवरायपाटन की बीजेपी विधायक चन्द्रकांता मेघवाल 'वीरू' बन गईं। दस घंटे तक पानी की टंकी पर चढ़ी रही। वजह ये थी इलाके के कापरेन पुलिस थाना इलाके में बढ़ती चोरियां। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद रात 11 बजे विधायक चंद्रकांता मेघवाल टंकी से नीचे उतरीं। रविवार को हुए इस हाई वॉल्टेज ड्रामा में इनके साथ पीड़ित परिवार व बीजेपी कार्यकर्ताओं भी थे।

मीडिया से बातचीत में विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने बताया कि कापरेन पुलिस थाना इलाके में चोरियां लगातार हो रही हैं। पुलिस चोरियों का खुलासा करने में नाकाम साबित हो रही है। ऐसे में कापरेन थाना स्टाफ को निलंबित किया जाना चाहिए। इसी मांग को प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ने को मजबूर हुई हैं। अधिकारियों ने करीब 10 घंटे बाद कापरेन पुलिस थाना के दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किए जाने का आश्वासन दिया तब जाकर विधायक टंकी से नीचे उतरने को तैयार हुईं।
डीएसपी योगेश चौधरी ने बताया कि पुलिस चोरियों के खुलासे में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
उधर, एडीएम मुकेश चौधरी और एएसपी किशोरीलाल से भी विधायक की वार्ता हुई, जिसमें उन्होंने दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने और वारदातों का जल्द पर्दाफास का आश्वासन दिया। कलेक्टर व एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर ड़ी विधायक दोपहर से लेकर रात 11 बजे तक टंकी पर रही।
कापरेन पुलिस थाना इलाके में हुई चोरियां
- पिछले दिनों एक दंपति को बंधक बना कर 40 तोला सोना और 3 किलो चांदी लूट ली गई।
- लाखेरी में एक महिला से चाकू की नोक पर सोने-चांदी के आभुषण लूट लिए गए।
- सुवासा गांव में व्यापारी का 30 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया गया।
- हिंडौली इलाके के बड़ानयागांव में हुई लूटपाट का भी अभी कोई सुराग नहीं लग पाया।












Click it and Unblock the Notifications