मदनलाल सैनी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पूरा राजस्थान उमड़ा अंतिम विदाई देने
सीकर। राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्याक्ष व राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। मंगलवार को सीकर के उदयलाल की ढाणी में उनके फार्म हाउस पर अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार शाम को एम्स दिल्ली में 76 वर्षीय मदनलाल सैनी ने अंतिम सांस ली। सीकर में मदन लाल सैनी की चिता को उनके पुत्र मनोज ने मुखाग्नि दी।

मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर लाया गया। यहां पर प्रदेशभर के नेताओं को उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दोपहर पार्थिव शरीर पहुंचा। तब उनके अंतिम दर्शन करने और उन्हें विदाई देने के लिए पूरा शेखावाटी उमड़ पड़ा। मदनलाल सैनी का पार्थिव शरीर दोपहर को एसके स्कूल में आमजन के दर्शन के लिए रखा गया, जहां हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्वाजंलि अर्पित की।

पूर्व सीएम पहुंचीं सैनी के घर
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं, भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीध्यक्ष जेपी नडडा, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, विधायक राजेन्द्र राठौड़, अरूण चतुर्वेदी, ओम माथुर, अविनाश राय खन्ना गुलाबचंद कटारिया, प्रेमसिंह बाजौर, बंशीधर बाजिया, सुभाष महरिया, विधायक परसराम मोरदिया, सांसद दुष्यंत सिंह, सीआर चौधरी, घनश्याम तिवाड़ी समेत अनेक नेता भी पहुंचे।

-
Bengal Election 2026: ‘दीदी को कह दो बाय-बाय’ नंदीग्राम में अमित शाह का हमला, 15 दिन तक बंगाल में जमाएंगे डेरा -
Bengal Election: दीदी की फिर होगी वापसी या BJP की बनेगी सरकार? ये 'हॉट सीटें' तय करेंगी किसके सिर सजेगा ताज -
Kerala Election 2026: LDF का ‘मास्टर प्लान’ जारी, घोषणापत्र में गरीबी खत्म करने से रोजगार तक किए 10 बड़े ऐलान -
'Goa में AAP को मौका दें, 1 महीने में बिजली FREE कर देंगे', Arvind Kejriwal का तगड़ा वादा -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos












Click it and Unblock the Notifications