Lok Sabha Election: राजस्थान की हॉट सीट पर आज भाजपा प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन..देखिए आप

Rajasthan Lok Sabha Election: राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 13 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है और 27 मार्च को नामांकन की आखिरी तारीख है। आज लोकसभा चुनावों की हॉट सीट सीकर, चूरू और नागौर पर भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

लोकसभा चुनावों की सबसे ज्यादा हॉट सीट बनी नागौर में आज भाजपा से प्रत्याशी ज्योति मिर्धा ने शुभ मुहुर्त में अपना नामांकन दाखिल किया। ज्योति मिर्धा के नामांकन के दौरान चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खिमसर, राज्य मंत्री मंजू बाघमार मौजूद रही।

bjp-candidates-filed-nominations-on-sikar-churu-and-nagaur-lok-sabha-seats-of-rajasthan

इससे पहले रैली के रूप में ज्योति मिर्धा के समर्थक जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे लेकिन 200 मीटर की दूरी पर ही ज्योति मिर्धा के समर्थकों को पुलिस द्वारा लगाए बैरिकेड पर ही रोक लिया गया

मीडिया से बातचीत के दौरान ज्योति मिर्धा ने कहा कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल है। अपनी प्राथमिकताओं को गिताने हुए बताया कि सबसे पहले तो क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था करनी है। इसके बाद युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध करवाना है।

वहीं कांग्रेस से गठबंधन करने के बाद आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल 27 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

इसके बाद ही बात करते है चूरू लोकसभा सीट की। जहां से भाजपा के प्रत्याशी देवेद्र झांझड़िया ने नामांकन रैली निकाल अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ राजेंद्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला प्रमुख वंदना आर्य सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।

नामांकन से पहले एक बड़ी सभा का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान प्रदेश प्रभारी प्रवेश कुमार, सतीश पूनिया सहित अनेक नेता मंच पर मौजूद रहे वहीं अपने भाषण मे कांग्रेस पर जमकर निशाने साधते हुए, देवेंद्र झाझडिया के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इसके बाद सीकर लोकसभा सीट की बात करते है यहां से भाजपा के प्रत्याशी और दो बार सांसद रहे स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल व उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया।

आपकों बता दे कि स्वामी सुमेधानंद सरस्वती 2014 व 2019 में सीकर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर जीत चुके हैं। 2019 में भाजपा प्रत्याशी स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने 772104 मत हासिल किए। वहीं कांग्रेस से प्रत्याशी सुभाष महरिया 474948 लेकर दूसरे स्थान पर रहे।

स्वामी सुमेधानंद सरस्वती मूल रुप से हरियाणा के निवासी हैं। उन्होंने 1996 में घर छोड़कर सीकर के पिपराली में वैदिक आश्रम की स्थापना कर गौ संरक्षण का काम शुरू किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+