Devji Patel Rajasthan: भाजपा प्रत्‍याशी व सांसद देवजी पटेल पर हमला, काफिले पर पथराव, Video Viral

राजस्‍थान भाजपा ने नौ अक्‍टूबर को जारी अपने पहली सूची में सात सांसदों को भी विधानसभा चुनाव में टिकट दिया है। उन्‍हीं में से एक देवजी पटेल हैं, जो सांचौर से भाजपा प्रत्‍याशी हैं।

Attack on Devji Patel in Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के नेता प्रचार में जुटे हैं। कहीं समर्थन तो कहीं विरोध की खबरें आ रही हैं। इस बीच सांचौर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी व जालौर-सिरोही सांसद देवजी पटेली का विरोध व उनके काफिले पर हमले का मामला सामने आया है।

राजस्‍थान भाजपा ने नौ अक्‍टूबर को जारी अपने पहली सूची में सात सांसदों को भी विधानसभा चुनाव में टिकट दिया है। उन्‍हीं में से एक देवजी पटेल हैं, जो सांचौर से भाजपा प्रत्‍याशी हैं।

BJP candidate jalore MP Devji Patel

पटेल बुधवार को क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनको कथित तौर पर काले झंडे दिखाए और उनके काफिले के वाहनों पर जमकर पथराव किया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

मीडिया की खबरों के अनुसार जालौर-सिरोही सांसद व सांचौर से भाजपा सांसद देवजी पटेल के काफिले पर हमला बुधवार सुबह पथमेड़ा गोशाला से लौटते समय रास्‍ते में बडसम के पास हुआ। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने उन पर लाठियों व पत्‍थरों से हमला बोल दिया।

दूसरी तरफ, दानाराम चौधरी के समर्थकों ने कहा कि वे पटेल का विरोध कर रहे थे तब सांसद ने उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि काफिले पर हमले को लेकर देवजी पटेल ने सांचौर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

उल्‍लेखनीय है कि सांचौर सीट पर पूर्व प्रत्‍याशी दानाराम चौधरी व पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी की भाजपा की टिकट के लिए प्रबल दावेदारी थी। कहा तो यह भी जा रहा कि दानाराम को आलाकमान ने इशारा किया था कि क्षेत्र में काम करो। जब भाजपा प्रत्‍याशियों की पहली सूची आई तो उसमें सांसद देवजी पटेल प्रत्‍याशी बनाए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+