Lok Sabha Election: अलवर में भूपेंद्र यादव ने फिर किया बड़ा वादा....आखिर इन वादों की क्यों हो रही चर्चा ?
Rajasthan News: अलवर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव अपने चुनावी प्रचार के दौरान जनता से वादे करते नजर आ रहे है। अब जनता यादव के वादों की चर्चा ज्यादा कर रही है।
केंद्रीय मंत्री व लोकसभा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव ने राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क किया । इस दौरान भूपेंद्र यादव अन्य विधायकों के साथ जीप पर सवार होकर लोगों के बीच पहुंचे।

भूपेंद्र यादव का जोर शोर से स्वागत सत्कार तो किया ही जा रहा है लेकिन जनता से यादव वादें करते नजर आ रहे है और अलवर की जनता चुनाव की कम और यादव के वादों की चर्चा ज्यादा कर रही है।
भूपेंद्र यादव ने इलाकों के बुजुर्गो, व्यपारियो,युवाओं, महिलाओं ओर भाजपा कार्यकर्ताओ से अलवर के विकास से संबंधित चर्चा भी की।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का जगह-जगह स्थानीय निवासियों ने बड़ी फूल माला ,साफा बांधकर भव्य स्वागत ओर अभिनन्दन किया। उन्होंने जनसंपर्क के दौरान कहा की आप लोगों द्वारा मिल रहे प्रेम और स्नेह का सदैव आभारी रहूंगा, अलवर की जनता से मेरा विशेष लगाव है।
यादव ने लोगों से प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत करने की अपील की । उन्होंने कहा की मोदी की गारंटी और मोदी पर आपके विश्वास का कोई तोड़ नहीं है।
उन्होंने कहा की ये यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। देश का भविष्य युवाओं महिलाओं और सभी वर्ग के लोगों का एक साथ विकास करके उज्जवल बनेगा।
उन्होंने कहा कि 2014 से लेकर अब तक मोदी सरकार ने देश में विकास का वह आयाम स्थापित किया है जिसे विपक्ष 70 सालों में भी स्थापित नहीं कर पाया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा की मोदी लहर में विपक्ष की हार तय है, 2024 के लोक सभा चुनावों में जनता विपक्ष के जहाज को डुबो देगी।
क्योंकि विपक्ष के शासनकाल में देश ने इमरजेंसी, घोटालों,परिवादवाद का दुख झेला है, उसके लिए देश जी जनता इन्हे माफ नही करेगी।
उसी का परिणाम है कि आज विपक्ष के बड़े नेता चुनाव लड़ ही नहीं रहे क्योंकि उन्हें यह डर सता रहा है कि मोदी लहर में जनता उनको मुंह दिखाने लायक भी नहीं छोड़ेगी, विपक्ष ने जो उम्मीदवार अब खड़े किए हैं वह भी सिर्फ आलाकमान के डर से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 2014 से अब तक कई बड़े आयाम स्थापित किए है।
फिर 2024 के मोदी जी को चुनकर एक नया विकसित अलवर विकसित राजस्थान और विकसित भारत बनाने में अपना अहम योगदान दें । उन्होंने कहा की इस विधानसभा में पानी की समस्या का हल ईआरसीपी योजना के जरिए होगा । इस काम को जल्द पूरा करके इस इलाके में जल की समस्या को पूरी तरह से खत्म करना यह मेरा संकल्प है।
देश में फिर से मोदी सरकार बनने के बाद पहला कार्य अलवर इलाके में पानी की समस्या का समाधान करने का काम सर्वप्रथम करूंगा,उन्होंने इस इलाके में व्यपरियो को दिल्ली आने जाने के लिए जल्द लोकल ट्रेन चलवाने का काम डबल इंजन की सरकार करेगी।
इस विधानसभा में महिलाओ के विकास के लिए उज्ज्वला योजना से महिलाओ को बड़ा लाभ मिला है और अब लखपति दीदी बनाने का काम तेजी से करके इस इलाके की मेरी माताओं और बहनों को सेफ ग्रुप में शामिल कराकर आत्मनिर्भर बनाने का काम में करूंगा उन्होंने कहा की देश आज आत्मनिर्भर बन रहा है आज देश रक्षा निर्माण में भी अपने को साबित कर चुका है । देश में स्टार्टअप के जरिए युवाओं ने खुद को साबित किया है।












Click it and Unblock the Notifications