भीलवाड़ा में बीच सड़क जब एक किशोरी बन गई लेडी डॉन, देखिए क्यों ?
bhilwara high voltage drama : राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में बीच सड़क एक युवती के एक ऐसे हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सामने आया है जिसमें युवती बीच सड़क पर एक इनोवा कार पर बार-बार पत्थर मारकर उसके शीशे तोड़ रही है।
भीलवाड़ा शहर के अहिंसा सर्किल की यह घटना बताई जा रही है। । जानकारी सामने आई है कि इस युवती का पड़ोसी से झगड़ा होने के चलते यह बवंडर उसने बीच रोड कर दिया।

हाथ में पत्थर लिए एक लड़की महंगी कार से शीशे तोड़ रही है। ताबड़तोड़ पत्थर से गाड़ी पर वार कर रही है। पत्थर फैंक फैंक कर उसके शीशे तोड़ने पर आमादा है। और मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ तमाशबीनों को तरह खड़ी होकर उसे देख रही है। कोई वीडियो बना रहा है तो कोई सोश्यल मीडिया की रील। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर यह लड़की ऐसा कर क्यों रही है और यह वीडियो है किस जगह का।
जब हमारी टीम ने इसकी जांच पड़ताल कर इसे खंगाला तो सामने आया कि यह वीडियो राजस्थान के भीलवाड़ा शहर का है । जहां एक लड़की अपने पड़ोसी से झगड़े के बाद बीच सड़क पर खड़ी गाड़ी के एक एक सभी शीशे तोड़ रही है।
दरअसल राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में बीच सड़क एक युवती के एक ऐसे हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सामने आया है जिसमें युवती बीच सड़क पर एक इनोवा कार पर बार-बार पत्थर मारकर उसके शीशे तोड़ रही है। भीलवाड़ा शहर के अहिंसा सर्किल की यह घटना बताई जा रही है। जानकारी सामने आई है कि इस युवती का पड़ोसी से झगड़ा होने के चलते यह बवंडर उसने बीच रोड कर दिया।
सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड: JCB चलती देख फूट-फूटकर रोईं रोहित की मां, बोलीं-'मेरे फौजी पति ने बनाया घर
सोशल मीडिया पर वायरल हुये इस वीडियो में गुस्से में युवती अपनी सारी भड़ास पत्थर मार मार कर कार पर निकलते हुए देखी जा रही है। गुस्से में यह युवती कार के चारों ओर घूम-घूम कर एक दो बार नहीं कई बार पत्थर मार मार कर उसके शीशे तोड़ते हुए नजर आ रही है। इस वायरल वीडियो में युवती पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ती है और जब वह पत्थर कार के अंदर चला जाता है तो उसे बाहर निकाल कर फिर दूसरा शीशा तोड़ते हुए नजर आ रही है। गुस्से में लाल इस युवती के शीशा तोड़ने की घटना को तमाशबीन लोग वहां खड़े होकर आराम से देख रहे हैं और वीडियो भी बना रहे हैं
भीमगंज थाना प्रभारी आशुतोष पांडे ने बताया कि उक्त युवती के अपने पड़ोसी से विवाद पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों की समझाइए की थीं शुरू में पीड़ित पक्ष ने एफआईआर दर्ज करवानी चाहिए मगर बाद में उन्होंने पड़ोसी होने के नाते कोई भी कार्रवाई करवाने से मना कर दिया। भीमगंज थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइए कर मामला शांत करवा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications