भरतपुर जिला प्रमुख जगत सिंह-'बोले AK-47 के साथ मेरा 12 नंबर का जूता भी चलेगा, देखें VIRAL VIDEO

भरतपुर, 12 अक्टूबर। राजस्थान में भरतपुर के जिला प्रमुख जगत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एके 47 व जूते चलाने की बात कर रहे हैं। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह इसी साल भरतपुर जिला प्रमुख बने हैं। शनिवार को जगत सिंह कामां आए थे।

कामां में स्वागत समारोह

कामां में स्वागत समारोह

कामां में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगत सिंह के स्वागत में कार्यक्रम रखा था, जिसे सम्बोधित करते हुए जगह सिंह ने कहा कि 'अब मैं वापस आ गया हूं। मैं 12 नंबर साइज का जूता पहनता हूं। आप सब मुझे अच्छी तरह जानते हैं, जूते को चलाने में मैं हिचकता नहीं। न्याय के लिए लड़ाई लड़ेंगे, जूता भी चलेगा, तलवार भी चलेगी, पचमेडा भी चलेगा, AK-47 भी चलेगी।'

जोरदार स्वागत किया गया

बता दें कि सभा को सम्बोधित करने से पहले भरतपुर जिला प्रमुख जगत सिंह के समर्थकों ने कामां में उनका जोरदार स्वागत किया। उन्हें फूल मालाएं पहनाई गई और घोड़े पर बैठाकर कस्बे में सवारी निकार्ली फिर रैली के रूप में वे सभा स्थल तक पहुंचे।

 अब जिला प्रमुख, पहले विधायक

अब जिला प्रमुख, पहले विधायक

जगत सिंह अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। पिता नटवर सिंह कांग्रेस सरकार में विदेश मंत्री रह चुके हैं। पूर्व विधायक जाहिदा खान को हराकर साल 2013 से 2018 तक कामां के विधायक रहे। जगत सिंह पहले भी इस तरह के बयानों को लेकर विवाद में रह चुके हैं।

भाजपा की हार पर विवादित बयान

भाजपा की हार पर विवादित बयान

बता जाता है कि साल 2013 में जगत सिंह कामां विधायक रहते राजस्थान की कई सीटों पर उपचुनाव हुए थे, जिनमें भाजपा की हार हुई थी। उस पर जगह सिंह ने ने कहा था कि हमारी सरकार के चश्मे उतर चुके हैं। खनन माफिया जमकर खनन करें। जगत सिंह के इस बयान के बाद तत्कालीन सीएम वसुंधरा राजे नाराज हो गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+