Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजस्थान: सरसों के खेत में उग रही 'अपराधियों की फसल', हथियारों के साथ तस्वीरें वायरल

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में बढ़ रहे अपराध व अपराधियों के बुलंद हौसले ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। बदमाश आए दिन सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपने फोटो वायरल कर रहे हैं।

मेवात इलाके की हैं तस्वीरें

मेवात इलाके की हैं तस्वीरें

ऐसा ही एक मामला राजस्थान के भरतपुर जिले के मेवात इलाके का सामने आया है, जहां अनेक बदमाश जिनकी उम्र भी काफी कम है। वे छोटे से लेकर बड़े हथियारों व गोलियों की बेल्ट के साथ अपने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे है।

 कामां व पहाड़ी थाना इलाके के रहने वाले

कामां व पहाड़ी थाना इलाके के रहने वाले

जानकारी के मुताबिक मेवात क्षेत्र में कामा व पहाड़ी थाना इलाके में रहने वाले ये बदमाश वो ही हैं, जो आए दिन लोगों के साथ बन्दूक की नोक पर लूटपाट करते हैं। ऑनलाइन, ओएलएक्स के जरिए देश के कोने-कौने से लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं।

 लूटपाट व मारपीट के भी हैं आरोपी

लूटपाट व मारपीट के भी हैं आरोपी

इतना ही नहीं ये बदमाश देश के किसी भी राज्य में लोगों को फ़ोन कर व ओएलएक्स के जरिए कार, नकली सोने की ईंटों को सस्ते दामों में बेचने का झांसा देकर अपने इलाके में बुला लेते हैं, जहां ये बदमाश उन लोगों को बन्दूक की नोक पर अपहरण कर लेते हैं और फिर उनके साथ लूटपाट व मारपीट कर उनके परिजनों से फिरौती वसूलते हैं।

 सरसों की फसल में छुपे बैठे

सरसों की फसल में छुपे बैठे

फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो में दिखाई दे रहा है कि ये बदमाश सरसों की फसलों में छुपे बैठे हैं और उनके हाथों में हथियार हैं। साथ ही उनके पास गोलियों की बेल्ट भी लगी हुई है। हालांकि पुलिस भी समय-समय पर इन बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई भी करती है। इसके अलावा मेवात इलाके में ये बदमाश हथियार बनाने की फैक्ट्री भी जगह-जगह संचालित करते हैं। पुलिस ने पिछले दिनों ही हथियार बनाने वाली फैक्ट्री को जब्त किया था। कुछ बदमाशों को गिरफ्तार भी किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+