बजट 2024 से पहले भजनलाल शर्मा सरकार ने दिया तोहफा, राजस्‍थान पुलिस भर्ती में महिला का आरक्षण 33 फीसदी

राजस्‍थान बजट 2024 से पहले भजनलाल शर्मा सरकार ने प्रदेश की महिलाओं में बड़ा तोहफा दिया है। अब थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती के बाद पुलिस मुख्‍यालय से महिलाओं की संख्‍या बढ़ाकर 33 फीसदी करने का ड्राफ्ट तैयार करके सीएम को भिजवाया गया है।

Bhajanlal Sharma government

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 जीतकर सत्‍ता में आई भजनलाल शर्मा सरकार का महिलाओं की योजनाओं पर ज्‍यादा फोकस है। पुलिस भर्ती में 33 फीसदी आरक्षण से पहले उज्‍ज्‍वला योजना की लाभार्थियों को 450 रुपए में सिलेंडर दिए का फैसला लागू किया गया था। उसके बाद से महिलाओं में उत्‍साह का माहौल है और हर कोई महिला भजनलाल शर्मा सरकार की आगामी घोषणा का इंतजार कर रही है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: जज को महिला LDC ने Honey Trap में फंसाया, जयपुर में मांगा 50 लाख का फ्लैट

अब खबर है कि 10 जुलाई को भजनलाल शर्मा सरकार अपना पहला बजट पेश कर सकती है। बजट पेश करने से पहले बीजेपी संकल्‍प पत्र में किए गए अपने वादे पूरे करने में लगी है। पुलिस भर्ती में महिलाओं की संख्‍या 10 फीसदी से बढ़ाकर 33 फीसदी करना भी उन्‍हीं वादों में से एक है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Bypoll: 5 MP ने छोड़ी विधायकी, उपचुनाव में हनुमान बेनीवाल नहीं करेंगे कांग्रेस से गठबंधन!

राजस्‍थान की सत्‍ता में आते ही भजनलाल शर्मा सरकार ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिला आरक्षण 30% से बढ़कर 50% तक करने की घोषणा की थी। अब बारी पुलिस भर्ती की है। पूरे राजस्‍थान में थर्ड टीचर के करीब 2 लाख 70 हजार से अधिक पद हैं। इनमें करीब 60 हजार पद खाली पड़े हैं। अगर ये 60 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षक पद भरे जाते हैं तो 30 हजार पदों पर महिलाएं नौकरी लगेंगी।

यह भी पढ़ें- Chiranjeevi Yojana: पूर्व CM अशोक गहलोत के हर्निया का ऑपरेशन पांच साल बाद क्‍यों आ गया चर्चा में?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+