Rajasthan: जज को महिला LDC ने Honey Trap में फंसाया, जयपुर में मांगा 50 लाख का फ्लैट
राजस्थान में तीस वर्षीय महिला एलडीसी द्वारा जज को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश का मामला सामने आया है। जज की रिपोर्ट पर अजमेर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एलडीसी पर जबरन संबंध व अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देने का आरोप है।
अजमेर सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार रिपोर्ट दी कि वह साल 2019 में राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान युवती की उसकी जान पहचान हुई थी। वह भी न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। वह नोट्स लेने के बहाने उसके रूम पर भी आती थी।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Bypoll: 5 MP ने छोड़ी विधायकी, उपचुनाव में हनुमान बेनीवाल नहीं करेंगे कांग्रेस से गठबंधन!
जज ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा में पास होने के बाद इंटरव्यू की तैयारी के दौरान युवती ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे और उसके अश्लील वीडियो बना लिए थे। बाद में युवती उसे शादी के नाम पर ब्लैकमेल करने लगी। आए दिन ब्रांडेड कपड़े और रुपये डिमांड करने लगी।
यह भी पढ़ें: Chiranjeevi Yojana: पूर्व CM अशोक गहलोत के हर्निया का ऑपरेशन पांच साल बाद क्यों आ गया चर्चा में?
जज ने रिपोर्ट में कहा कि उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो वह जयपुर में 50 लाख रुपए का फ्लैट मांगने लगी। साथ ही धमकी देने लगी कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगा वह उसे रेप केस में फंसवा देगी। अजमेर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने जज की शिकायत पर महिला सहित सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications