कमाने मास्को गए ​बाड़मेर के भगवान दास ने रचाई दूसरी शादी, पत्नी ने कलेक्टर-एसपी से मांगा न्याय

बाड़मेर, 19 जनवरी। राजस्थान के बाड़मेर शहर निवासी दीपिका ने जिला पुलिस अधीक्षक एवं जिला कलेक्टर से मिलकर गुहार लगाई है कि उसके पति ने विदेश जाकर दूसरी शादी कर ली है और मुझे और मेरे बच्चे को अकेला छोड़ दिया है। इसलिए उसे वापस बुलाकर उसके साथ न्याय किया जाए।

sp office

दरअसल, बाड़मेर की दीपिका का वर्ष 2009 में भगवान दास के साथ जोधपुर में विवाह हुआ था। दीपिका का कहना है कि उसके बाद कुछ वर्षों तक उन दोनों के बीच में ठीक चला। वर्ष 2014 में उसका पति व्यवसाय के सिलसिले में मास्को चला गया और जिसके बाद उसके ससुराल पक्ष वाले लगातार उसे परेशान करते रहे।

ससुराल वालों द्वारा परेशान करने की बात पति को बताई तो वो बोला कि मास्को से लौटकर वो सब कुछ ठीक कर देगा। इसके बाद वर्ष 2016 और 2018 में पति विदेश से बाड़मेर आया भी और परिजनों को समझाइश भी की।

वर्ष 2020 में उसका पति वापस इंडिया आया तो उसने उससे कह दिया कि उसने मास्को में दूसरी शादी कर ली है और वहां पर उसके दो बच्चे भी है। अब आपको जहां जाना है वहां जाओ।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। इस पर वह अपने पीहर बाड़मेर आ गई। पीड़िता ने इस पूरे मामले में बाड़मेर एसपी और जिला कलेक्टर से गुहार लगाते हुए न्याय दिलाने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+