शर्मनाक: पति के सामने फाड़े गर्भवती पत्नी के कपड़े, वीडियो बनाकर करवाया वायरल

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के गुडामालानी उपखंड में एक गर्भवती महिला के कपड़े फाड़ने, उससे छेड़छाड़ व मारपीट किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल भी करवा दिया।

Barmer pregnant woman Video viral in Social media

घटना गुडामालानी-गांव भाखरपुरा के रास्ते की 27 जुलाई 2019 की है, मगर पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। हालांकि डीएसपी गुडामालानी प्यारे लाल मीणा का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मामले के अनुसार 27 जुलाई को भरमलराम अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी पवनीदेवी की गुडामालानी के अस्पताल में जांच करवाकर लौट रहा था। भरमलराम के आरोप हैं कि गुडामालानी व भाखरपुरा के रास्ते में शाम करीब छह बजे फैजा खां पुत्र रमू खां, पीरा खां पुत्र वली खां गुडामालानी, रमेश पुत्र उदाराम जटिया नगर, चैनाराम पुत्र छोगाराम रतनपुरा ने उनसे शराब के लिए पैसे मांगे।

पैसे देने से मना करने पर चारों ने दंपति के साथ मारपीट व गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। यहीं नहीं बल्कि आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ते हुए का वीडियो भी बना लिया और घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करवाने की धमकी दी।

इसके बाद दंपति घर आ गया और वीडियो वायरल होने के डर से किसी को नहीं बताया, मगर 29 जुलाई को सोशल मीडिया में वह वीडियो वायरल हो गया, जिसका पता लगने पर आरोपियों के खिलाफ गुडामालानी पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, मगर अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+