पिंकी चौधरी : बाड़मेर के समदड़ी की प्रधान को शादी के बाद किसी और से हुआ प्यार, लिव इन में रहने पर अड़ी

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले से लापता समदड़ी प्रधान पिंकी चौधरी के लापता होने और पांच दिन बाद लौट आने के मामले में नया मोड़ आ गया। गुमशुदगी के पांचवें दिन खुद प्रधान पिंकी चौधरी मीडिया के सामने आई और बोलीं कि वो लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहती है।

पिता ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी

पिता ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी

बता दें कि राजस्थान के बाड़मेर जिले के समदड़ी पंचायत समिति की प्रधान पिछले 5 दिन से गायब थीं। उसको लेकर पिता ने समदड़ी पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज करवाने के दूसरे दिन ही कथित तौर पर प्रधान पिंकी चौधरी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय को मेल भेजा गया, जिसमें उसने लिखा था कि वह अपनी मर्जी से एकांत में अकेली गई है।

 पुलिस ने पिता के घर जाकर पूछताछ की

पुलिस ने पिता के घर जाकर पूछताछ की

उसके पति एवं ससुर द्वारा प्रताड़ित करते हैं। उसने यह भी लिखा था कि मुझे ढूंढने की कोशिश नहीं की जाए, लेकिन रविवार सुबह इस पूरे मामले में एक नया मोड़ आया है। इस पूरे मामले में समदड़ी पुलिस को सूचना मिलती है कि पिंकी चौधरी उसके पिता के घर इस पर पुलिस ने पिता के घर जाकर पूछताछ की तो वह वहां नहीं मिली।

 पुलिस के साथ चलने से इंकार कर दिया

पुलिस के साथ चलने से इंकार कर दिया

इस दौरान पुलिस को एक व्यक्ति पर शक था। उसके घर पुलिस गई तो प्रधान पिंकी चौधरी वहां पर मिली, लेकिन पिंकी ने पुलिस के साथ चलने से इंकार कर दिया और वहां पर अपने बयान में कहा कि वो कहीं नहीं चलना चाहती और अशोक नामक एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहती है।

 पुलिस ने लिए प्रधान के बयान

पुलिस ने लिए प्रधान के बयान

इस दौरान उसने यह भी कहा कि फिलहाल वह पति एवं ससुर पर हुई कार्रवाई भी नहीं करवाना चाहती है। समदड़ी पुलिस थानाधिकारी मिठालाल ने बताया कि इस पूरे मामले में पुलिस ने प्रधान के बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

 मेल भी मैंने ही भेजा था

मेल भी मैंने ही भेजा था

वहीं, पिंकी चौधरी ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह अपनी मर्जी से लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहती है और उसने पुलिस को मेल भेजना भी स्वीकार किया है। साथ ही कहा है कि पति एवं ससुर द्वारा प्रताड़ित करने के मामले में वह कोर्ट में याचिका पेश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+