Rajasthan: बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी का नया फरमान क्या ? आदेश सुनते ही दुकानदारों के उड़े होश !

Rajasthan IAS Teena Dabi Order News: राजस्थान में आईएएस टीना डाबी अक्सर अपने काम और आदेशों से चर्चा में रहती है। हाल ही में आईएएस टीना डाबी को बाड़मेर का कलेक्टर लगाया गया है और आज ही टीना डाबी ने शहर के सड़क पर उतर मोर्चा खोल दिया।

बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने अब शहर को स्वच्छ करने का बीड़ा उठा लिया है। आज शहर में गंदगी के हाल देख कलेक्टर डाबी जरा उखड़ी उखड़ी सी नजर आई।

गंदगी की सफाई के लिए डीएम टीना डाबी ने व्यापारियों से लेकर आमजन को हाथों में झाड़ू थमा दी। सभी दुकानदारों के लिए फरमान जारी करते हुए यहां तक कह दिया कि जिसकी दुकान के बाहर डस्टबिन नहीं होगा उसकी कल से दुकान बंद होगी।

barmer-collector-tina-dabi-comes-into-action-orders-to-close-shops-if-there-is-no-dustbin

Recommended Video

    बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी का नया फरमान क्या ? आदेश सुनते ही दुकानदारों के उड़े होश !

    अब जिला कलेक्टर टीना डाबी के इस नए फरमान ने हाथ ठेलों से लेकर दुकानदारों और होटल संचालकों के होश उड़ा दिए है।

    दरअसल बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने शहर को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाने के लिए अपनी नई पहल नवो बाड़मेर यानी नया बाड़मेर बनाने के उद्देश्य से शुरू किए अभियान के चलते सफाई अभियान शुरू किया है।

    इस अभियान के तहत बुधवार को खुद सड़कों पर उतरकर दुकानदारों और आमजन से शहर को साफ सुथरा और सुंदर बनाने में सहयोग करने की अपील कीृ।

    इस दौरान आईएएस टीना डाबी ने दुकानदारों और रेहड़ी वालों को अपने आसपास साफ सफाई रखने की हिदायत देते हुए अगली बार गंदगी पाई जाने पर कार्यवाही और जुर्माने की चेतावनी दी। कलेक्टर टीना डाबी दुकानदारों से कहती हुई नजर आई कि यदि कल से दुकानों के आगे डस्टबिन नहीं हुआ तो दुकान खोलना नहीं दी जाएगी।

    आपको बता दें की देश की सबसे चर्चित आईएएस टीना डाबी अपने नवाचारों के लिए जानी जाती है। ऐसे में बाड़मेर जिला कलेक्टर के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही टीना डाबी सक्रिय नजर आ रही है।

    बाड़मेर की तस्वीर बदलने के लिए एक नई पहल नवो बाड़मेर की शुरुआत करते हुए शहर भर में सफाई अभियान चलाने के साथ शहर की मुख्य सड़कों चौराहा और सार्वजनिक स्थलों को भामाशाहों को गोद देकर उनके सहयोग से साफ सफाई मरम्मत के साथ सौंदर्यकरण करवाया जा रहा है।

    इस पूरे अभियान में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा श्रमदान भी करवाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बुधवार को शहर के अहिंसा सर्कल से राजकीय अस्पताल और राजकीय अस्पताल से रेलवे स्टेशन तक मुख्य सड़क मार्ग पर जिला कलेक्टर टीना डाबी खुद सड़कों पर कमान सम्भाली।

    दुकानदारों और व्यापारियों से अपनी दुकानों के आगे साफ सफाई रखने और डस्टबिन रखने की अपील और दूसरी बार अपील की पालना नहीं होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+