IAS टीना डाबी ने BJP नेता सतीश पूनिया के सामने 7 सेकेंड में 5 बार झुकाया सिर, देखें वायरल VIDEO
IAS Tina Dabi Viral Video: भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी टीना डाबी अपनी वर्किंग स्टाइल, निजी जिंदगी और सक्सेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती है। अब टीना डाबी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वे भाजपा नेता सतीश पूनिया का स्वागत करती नजर आ रही है।
एक आईएएस अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधि का स्वागत करना कोई अजीब बात नहीं, मगर उनके स्वागत में बार-बार सिर झुकाने की वजह से टीना डाबी की चर्चा हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि IAS डाबी ने पूनिया के स्वागत में उनके सामने महज 7 सेकेंड में 5 बार झुकाया सिर है।

बता दें कि टीना डाबी को पिछले माह ही बाड़मेर जिला कलेक्टर पद पर लगाया गया था। बाड़मेर डीएम बनने के बाद टीना डाबी ने शहर की साफ सफाई के लिए 'नवो बाड़मेर'अभियान चलाया और अपनी टीम के साथ मौके सड़कों पर उतरकर सफाई करवाई।
आईएएस टीना डाबी के नवो बाड़मेर अभियान की खूब तारीफ हुई और टीना डाबी को इसको लेकर ट्रोल भी किया गया। कहा गया कि वे दुकानदारों को सफाई के नाम पर धमका रही थीं। गुरुवार को बाड़मेर में कचरा संग्रहण को लेकर नई रिक्शाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का कार्यक्रम था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बीजेपी हरियाणा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया शामिल होने पहुंचे थे।
बाड़मेर में टीना डाबी ने सतीश पूनिया का जोरदार स्वागत किया। सतीश पूनिया ने नवो बाड़मेर अभियान की तारीफ करत हुए बोले कि 'खबरों में देखते हैं कि टीना डाबी सफाई करवा रही हैं, डस्टबिन लगवा रही हैं, दादागिरी कर डांटकर झाड़ू लगवा रही हैं लेकिन अच्छा प्रयास है। आने वाले दिनों में बाड़मेर शहर इंदौर की तरह साफ सुथरा शहरों की श्रेणी में जरूर शामिल होगा।'












Click it and Unblock the Notifications