बारां : छोटे भाई ने सबके सामने कर दी बड़े भाई की हत्या, परिजन चाहकर भी नहीं बचा पाए
बारां। राजस्थान के बारां जिले में रिश्ते को शर्मसार करने करने का मामला सामने आया है। यहां मामूली बात के चलते छोटे भाई ने शराब के नशे में बड़े भाई को कल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

बता दें बड़ा भाई झंवर सहरिया घर पर था। तब छोटा भाई सोनू शराब पीकर घर आया और गालियाँ देने लगा। तब बड़े भाई ने उसे खाना रखने की बात कही। बाद में वह बाहर चला गया और कुल्हाड़ी लेकर आया। फिर उसने कुल्हाड़ी से भाई पर वार कर दिया। इस बीच मे अन्य परीजनों ने बीच बचाव भी किया। गम्भीर घायल झंवर सहरिया को स्थानीय डिस्पेंसरी में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अटरू पुलिस थाने के सीआई रामकिशन गोदारा ने बताया कि मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अटरू चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया और मेडिकल टीम से पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications