Vijay Kumar : J&K में आतंकी की गोली का शिकार हुए बैंक मैनेजर विजय कुमार का यह ख्वाब रह गया अधूरा
Vijay Kumar Funeral : J&K में आतंकी की गोली का शिकार हुए बैंक मैनेजर विजय कुमार यह ख्वाब रह गया अधूरा
हनुमानगढ़, 3 जून। जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग का शिकार हुए विजय कुमार बेनीवाल का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में गांव भगवान पहुंचा। यहां पर उनका संस्कार किया गया। विजय कुमार के अंतिम दर्शन करने और उन्हें विदाई देने के लिए हजारों लोग उमड़े।

तीन दिन पहले ही विजय कुमार बेनीवाल का ट्रांसफर हुआ
जम्मू कश्मीर के कुलगाम स्थित इलाकाई देहाती बैंक में मैनेजर पद पर कार्यरत थे। तीन दिन पहले ही विजय कुमार बेनीवाल का यहां पर ट्रांसफर हुआ था। गुरुवार को एक आतंकी बैंक में घुसा और सामने कुर्सी पर बैठे बैंक मैनेजर विजय कुमार को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

दस फरवरी को शादी हुई थी
बता दें कि विजय कुमार बेनीवाल की दस फरवरी को शादी हुई थी। शादी के दस दिन बाद ही विजय कुमार जम्मू कश्मीर ड्यूटी पर लौट आए थे। महीनेभर पहले पत्नी को भी जम्मू कश्मीर बुला लिया था। दोनों कुछ दिन बाद ही अपने पैतृक गांव भगवान आने वाले थे।

शादी का वीडियो भी नहीं देखा था
मीडिया से बातचीत में परिजनों ने बताया कि विजय कुमार ने अपनी तक अपनी शादी का वीडियो भी नहीं देखा था। परिजनों को उसने बताया कि वो जल्द ही घर आएगा तब सब एक साथ बैठकर उसकी शादी का वीडियो देखेंगे। अब उसकी पत्नी शव साथ लेकर आई है।

बेटे का शव देख माता-पिता का कलेजा फट पड़ा
विजय के पिता ओमप्रकाश बेनीवाल शिक्षक हैं। शुक्रवार को बेटे का शव देख माता-पिता का कलेजा फट पड़ा। पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे में शोक की लहर रही। घरों में चूल्हे नहीं जले। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। विजय की चिता को मुखाग्नि उसके छोटे भाई अनिल बेनीवाल ने दी। वह भी बैंक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

बैंक मैनेजर विजय कुमार का अंतिम संस्कार
बैंक मैनेजर विजय कुमार के अंतिम संस्कार में नोहर विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र चाचाण, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, पूर्व पंचायत समिति प्रधान अमरसिंह पूनिया, भादरा एसडीएम शकुंतला पंचार नोहर तहसीलदार रामकुमार व उपजिला प्रमुख मुकेश सहारण आदि शामिल हुए।

तीन साल पहले जम्मू कश्मीर की इलाकाई देहाती बैंक (EDB) में चयन हुआ
बता दें कि विजय कुमार बेनीवाल का तीन साल पहले जम्मू कश्मीर की इलाकाई देहाती बैंक (EDB) में चयन हुआ था। तीन साल में विजय कुमार में EDB की कई शाखाओं में काम किया। तीन दिन पहले ही उसका तबादला कुलगाम जिले के अरेह मोहनपोरा स्थित इलाकाई देहाती बैंक शाखा में हुआ था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे आतंकी ने बैंक में घुसकर गोली मारकर इनकी हत्या कर दी।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications