Mla Indra meena Accident News: दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर विधायक इंदिरा मीना के साथ हुआ सड़क हादसा,बची जान

Rajasthan News: राजस्थान के दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। एक के बाद एक हो रहे हादसे अब वाहन चालकों को डराने लगे है। हैरत की बात तो यह है कि इसी हाईवे पर आज बामनवास विधायक इंदिरा मीना की भी कार का एक्सीडेंट हो गया।

सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर आज बामनवास से कॉंग्रेस विधायक इंदिरा मीणा की कार का एक्सीडेंट हो गया।

दुर्घटना में विधायक की कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनिमत यह रही कि हादसे में विधायक इंदिरा मीणा बाल बाल बच गई। हालांकि दुर्घटना में विधायक इंदिरा मीणा को हल्की चोटें आई है।

bamanwas-mla-indira-meenas-car-met-with-an-accident-on-delhi-mumbai-highway-in-rajasthan

जानकारी के मुताबिक बामनवास विधायक इंदिरा मीणा जयपुर से अपने बौली स्थित निवास पर लौट रही थी। इस दौरान बौंली थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर विधायक की कार का टायर फट गया। जिससे कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई।हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस दौरान ड्राइवर की सूझबूझ से विधायक इंदिरा मीणा बाल बाल बच गई और बड़ा हादसा टल गया । हादसे के दौरान समय पर कार के एयरबैग खुलने से भी बड़ा हादसा होने से बच गया। हादसे मे विधायक इंदिरा मीणा को हल्की चोटें आई है। हादसे के बाद दूसरे साधन की सहायता से विधायक इंदिरा मीणा को बौली लाया गया। जहां डॉक्टर मनीष मीणा व उनकी टीम ने विधायक इंद्रा मीणा का स्वास्थ्य परीक्षण किया । फिलहाल विधायक सकुशल है।

विधायक इंदिरा मीणा ने बताया कि असंतुलित होकर कार डिवाइडर से टकरा गई थी, लेकिन क्षेत्र के लोगों की दुआओं के चलते वह हादसे में बच गई।

हादसे के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र के लोगों ने विधायक इंदिरा मीणा के निवास पर पहुंचकर उनके कुशलक्षेम पूछी।हादसे के वक्त कार में चालक व स्टाफ भी मौजूद था। उनके परिवार के लोग दूसरी कार से आ रहे थे।

डॉ. मनीष मीणा ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के अनुसार विधायक इंदिरा मीणा स्वस्थ है और उन्हें मामूली चोट आई है ,जिस पर ड्रेसिंग कर आवश्यक दवाई दे दी गई है।

आपकों बता दे कि यह वहीं हाईवे है जहां बिते दिनों एक ही परिवार के 6 जनों की दर्दनाक मौत हुई थी। एक बजरी के डंपर चालक ही लापरवाही का सीसीटीवी वीडियों में जमकर वायरल हुआ था। हालांकि पुलिस ने डम्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन जो परिवार उजड़ा वो आज भी दहशत से उभर नहीं पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+