राजस्थान के इस खेत में मिले आई लव यू पाकिस्तान लिखे गुब्बारे, जानिए ये आए कहां से

श्रीगंगानगर। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान राजस्थान बॉर्डर एरिया में एक दर्जन से अधिक संदिग्ध गुब्बारे मिले हैं। जिन पर पाकिस्तान समर्थित बातें लिखी हुई हैं। हरे रंग के इन गुब्बारों को पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है कि ये बॉर्डर पार से पाकिस्तान के किसी शख्स ने भेजे हैं या यह किसी स्थानीय व्यक्ति की हरकत है।

balloons with pakistani slogans found in Sriganganagar Rajasthan

आई लव यू पाकिस्तान और दिल दिल पाकिस्तान लिखे ये गुब्बारे राजस्थान के श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय से सटे गांव चक 10 बीएनडब्यू में ​रविवार देर रात आकर गिरे हैं। मीडियो रिपोर्टर्स के अनुसार बलवंत सिंह रामगढ़िया के खेत में सोमवार सुबह उसके पड़ोसी मालासिंह जट सिंह ने हरे रंग के गुब्बारे पड़े देखे। इन पर आई लव पाकिस्तान, दिल दिल पाकिस्तान लिखा है।

सूचना पाकर पुलिस ने मौका-मुआयना कर गुब्बारे अपने कब्जे में ले लिए। गुब्बारे 16-17 की संख्या में हैं। वहां कुछ फूटे गुब्बारे भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। श्रीगंगानगर जिला सीमा के निकट होने के कारण अंदाजा लगाया जा रह है कि हवा के प्रवाह के कारण ये गुब्बारे उड़ कर भारत की सीमा में आ गए होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+