'रावण के खानदान के लोग हैं...', सनातन पर उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और कैबिनेट मंत्री उदयनिधि द्वारा सनातन धर्म पर दिए बयान पर हंगामा मचा हुआ है। अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी है।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ऐसी बात कहने वाले लोग 'रावण खानदान' के हैं। दरअसल तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि ने 'सनातन धर्म' की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू के बुखार से की थी।

राजस्थान के बारां में मीडिया से बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, 'रावण के खानदान के लोग हैं, यदि ऐसा भारत में रहने वाले किसी भारतीय ने कहा. यह भारत में रहने वाले समस्त सनातनियों के दिल पर चोट पहुंचाई है।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, यह राम का देश है। राम के देश में सनातन जब तक पृथ्वी पर चल रहेगा और सूर्य रहेगा तब तक सनातन रहेगा। ऐसे बहुत लोग आए और चले गए। वैसे ज्यादा जानवरों को जवाब नहीं देना चाहिए।'
बता दें कि, उदयनिधि ने सनातन उन्मूलन सम्मेलन में कहा था, सनातन का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए। बल्कि, इसे समाप्त ही कर देना चाहिए। सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है। कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें खत्म ही कर देना चाहिए। हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते। हमें इसे मिटाना है। इसी तरह हमें सनातन को भी मिटाना है।
उन्होंने कहा, सनातन क्या है? यह संस्कृत भाषा से आया शब्द है। सनातन समानता और सामजिक न्याय के खिलाफ होने के अलावा कुछ नहीं हैं। सनातन का क्या अभिप्राय है? यह शास्वत है, जिसे बदला नहीं जा सकता, कोई सवाल नहीं कर सकता है और यही इसका मतलब है। उन्होंने आरोप लगाया कि सनातन ने लोगों को जातियों के आधार पर बांटा।
सनातन धर्म पर विवादित बयान के बाद उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ दिल्ली पुलिस में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज हुई हैं। इन्हें वकील विनीत जिंदल और हिंदू सेना प्रमुख विष्णु गुप्ता ने दायर कराया है। वहीं बीजेपी ने इस मामले पर इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications