Babulal Kharadi: राजस्‍थान में 2 बीवी वाले मंत्री की झोपड़ी हुई VIP, 24 घंटे पुलिस का पहरा, CCTV कैमरे भी

Babulal Kharadi MLA Jhadol ki Jhopadi: 'बच्‍चे आप खूब पैदा करो...मकान जी मकान बनवा देंगे' वाला बयान देने वाले राजस्‍थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी फिर चर्चा में आ गए हैं।

इस बार बाबूलाल खराड़ी अपनी दो पत्नियां या अजीब बयान की वजह से नहीं बल्कि झोपड़ी के कारण सुर्खियों में हैं। इनकी झोपड़ी राजस्‍थान की सबसे 'VIP' झोपड़ी बन गई है।

Babulal Kharadi Minister Rajasthan

यह भी पढ़ें- Babulal Kharadi: राजस्‍थान सरकार में 2 पत्नियों वाले कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को कौनसा मंत्रालय मिला?

बाबूलाल खराड़ी की झोपड़ी में वीआईपी बंगले जैसी सुविधाएं हैं। हर गतिविधि पर CCTV कैमरे से नजर रखी जा रही है। राजस्‍थान पुलिस के हथियारबंद पुलिस जवान 24 घंटे पहरा दे रहे हैं।

दरअसल, राजस्‍थान के उदयपुर जिले की झाड़ोल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बाबूलाल खराड़ी जीते और भजनलाल शर्मा सरकार में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री व गृह रक्षा विभाग बने हैं।

यह भी पढ़ें- Babulal Kharadi: झोपड़ी में रहने वाले राजस्‍थान के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी की कौन लेना चाहता है जान?

बाबूलाल खराड़ी कैबिनेट मंत्री बनने के बावजूद परिवार समेत उदयपुर जिला मुख्‍यालय से करीब 113 किमी दूर गांव निचली थला ढेडमारिया स्थित उसी झोपड़ी में रहते हैं। यहीं बैठकर अपने क्षेत्र के लोगों की समस्‍याएं सुनते हैं। ऐसे में मंत्री के प्रोटोकल को देखते हुए उस झोपड़ी में सुविधाएं व सुरक्षा बढ़ाई गई है।

यह भी पढ़ें- Mewaram Jain: जब मेवाराम जैन बोला-'मैं कैसा हूं? आप मेरे VIDEO देख लो, मैं विचलित नहीं होने वाला'

फिलहाल बाबूलाल खराड़ी अपनी झोपड़ी को कार्यालय के रूप में इस्‍तेमाल कर रहे हैं। हालांकि उदयपुर जिला प्रशासन अब उनके कार्यालय के लिए अन्‍य जगह की तलाश कर रहा है। साल 2023 में चौथी बार विधायक बने हैं। इससे पहले 2018, 2008 व 2003 में भाजपा की टिकट पर विधायक चुने जा चुके हैं।

बता दें कि राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा सरकार में मुख्‍यमंत्री, 2 उपमुख्‍यमंत्री बनाने के बाद 30 दिसंबर 2023 को 12 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) व 5 राज्‍यमंत्री बनाए गए और इनमें 5 जनवरी 2024 को विभाग बांटे गए।

मंत्री बाबूलाल खराड़ी का परिचय

जन्‍म - 15 अगस्‍त 1967
जन्‍मस्‍थान-ग्राम निचलाथला, तहसील कोटड़ा, उदयपुर
पिता-फागणा
माता-हारकी
शादी-15 जून 1987
पत्‍नी-मणि देवी खराड़ी व तेज देवी
शिक्षा-माध्‍यमिक विधायक-झाड़ोल (अजजा)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+