राजस्थान में बदमाश को पकड़ने आई पंजाब पुलिस पर पथराव, मांडण एसएचओ भी घायल
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के मांडण थाना क्षेत्र के रायसराणा गांव में एक वारंटी को पकड़ने आई पुलिस पर आरोपी के परिजनों व ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पंजाब पुलिस व मांडण थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की थी।

3 अन्य पुलिसकर्मियों के आई चोट
पथराव में मांडण पुलिस थानाधिकारी विक्रम सिंह समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। दो पुलिसकर्मियों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जबकि तीन पुलिसकर्मियों को मामूली चोट आई है।

बावरिया बस्ती की घटना
घटना के बाद डीएसपी नीमराणा नवाब खां मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। डीएसपी नवाब खां ने बताया कि पंजाब पुलिस अपने एक वारंटी को पकड़ने के लिए रायसराणा गांव के बावरिया बस्ती में आई थी।

पहले पंजाब फिर मांडण पुलिस पहुंची
इस दौरान आरोपी के परिजनों व ग्रामीणों ने पंजाब पुलिस पर पथराव कर दिया। सूचना मिलने पर मांडण थाना अधिकारी विक्रम सिंह जाब्ते के साथ वहां पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेने लगे।

घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती
तब आरोपी के परिजनों व ग्रामीणों ने मांडण थाना पुलिस पर भी हमला कर दिया। हमले में थानाधिकारी व अन्य पुलिसकर्मियों के चोट आई। घायल पुलिसकर्मियों को कस्बे के अस्पताल में इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications