राजस्थान में उल्का पिंड! आसमान से गिरा आग का गोला, तेज रोशनी के साथ हुआ धमाका, देखें VIDEO
नागौर, 6 जनवरी। राजस्थान के नागौर जिले में रहस्यमयी घटना हुई है। यहां पर आसमान से आग का गोला गिरता दिखाई दिया है। फिर तेज रोशनी के साथ ही धमाका भी हुआ है।

वजह का पता नहीं चल पाया
घटना के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया हैं, मगर लोगों में चर्चा का विषय का बनी हुई है। अब इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

घटना राजस्थान के नागौर जिले के बड़ायली गांव की
मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक घटना राजस्थान के नागौर जिले के बड़ायली गांव की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो दिन 3 जनवरी 2022 और समय रात एक बजकर 37 मिनट दिखाई दे रहा है।
होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रात को आसमान की ओर से आग का एक गोला अचानक जमीन की ओर गिरता है। उस दौरान तेज रोशनी के साथ ही धमाका भी होता है। यह वीडियो एक होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

उल्का पिंड या टूटता तारा ?
आशंका जताई जा रही है कि यह खगोलीय घटना हो सकती है। इस घटना में जमीन पर आग का गोला गिरता दिखा है, इसे उल्का पिंड या टूटता तारा कहते हैं। माना जाता है कि ज्यादातर जमीन पर पहुंचने से पहले ही हवा में ही उल्का पिंड या टूटता तारा जलकर नष्ट हो जाते हैं। पहली बार लोगों ने इन्हें जमीन से टकराते हुए देखा।

होटल संचालक उम्मेद सिंह ने पुष्टि की
घटना की होटल संचालक उम्मेद सिंह ने पुष्टि की है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि वे रोज सुबह होटल आकर सबसे पहले सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग चेक करते हैं। परसो उन्होंने फुटेज देखा तब रात एक बजकर 37 मिनट पर की यह घटना दिखी।












Click it and Unblock the Notifications