Rajasthan: अशोक गहलोत का फिर बड़ा दावा, बोले-'इसलिए आई BJP की जीत की भविष्यवाणियों की बाढ़'
Ashok Gehlot on BJP Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आम चुनाव 2024 को लेकर खूब दावे और भविष्यवाणी कर रहे हैं। पहले कहा था कि भाजपा की देश में 200 से भी कम सीट आ जाए तो किसी को कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। अब बोले हैं कि भाजपा जनता में भ्रम की स्थिति पैदा करने के लिए पूर्ण बहुमत का दावा कर रही है।
अशोक गहलोत ने 'भ्रम की स्थिति' वाला बयान राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी पर आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि भाजपा वापस सरकार बनाएगी और 400 पार और 370 का नारा भाजपा का चुनावी गेम है।

हाल ही एक इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने कहा था कि देश में मोदी विरोध लहर देखने को नहीं मिल रही है। मोदी के नाम पर भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 जीतने जा रही है। 400 पार का नाम चुनाव गेम है, जिसे विपक्ष समझ ही नहीं पा रहा है। अब एनडीए साल 2019 की तरह 303 के स्कोर पर या फिर उससे भी अच्छे नंबरों के साथ पास हो जाएगी।
प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी प्रतिक्रिया दी। गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'चुनावों में जनता का रुख देखकर BJP अब पूरी तरह हताश हो चुकी है। BJP ने अपने सभी नेताओं, समर्थकों और सिंपेथाइजर्स को एक ही भाषा काम में लेने के निर्देश दिए हैं, जिसमें वो पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करने का दावा करें और जनता में BJP के पक्ष में भ्रम की स्थिति बन सके। इसी कारण अब प्रशांत किशोर सहित तमाम राजनीतिक विश्लेषकों, अर्थशास्त्रियों एवं पत्रकारों द्वारा भविष्यवाणियों की बाढ़ आ गई है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में हो रहे हैं। पांच चरण का मतदान हो चुका है। छठे चरण के वोट 25 मई को डाले जाएंगे। सातवें व आखिरी चरण की वोटिंग एक चरण को है। चार जून को सभी 543 सीटों के मतों की गिनती एक साथ की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications