Apni Pathshala: कौन हैं ओमप्रकाश सेन, जो 200 KM दूर से आकर फ्री में काटते कच्ची बस्ती के बच्चों के बाल
Omprakash Sen Barber of Apni Pathshala Churu: राजस्थान के चूरू जिले में कच्ची बस्तियों के बच्चों को पढ़ाने के लिए कांस्टेबल धर्मवीर जाखड़ आपणी पाठशाला संचालित की जा रही है, जिसमें ओमप्रकाश सेन का योगदान भी अहम है।
ओमप्रकाश सेन वो शख्स हैं, जो हर माह 200 किलोमीटर दूर से चूरू आकर कच्ची बस्ती के बच्चों कटिंग करते हैं। वो भी फ्री में। आइए जानते हैं कौन हैं ओमप्रकाश सेन?

ओमप्रकाश सेन जयपुर के नामी बारबर हैं। जयपुर में लग्जरी हेयर सैलून चलाते हैं। सोशल मीडिया व खबरों के जरिए ओमप्रकाश सेन को तीन साल पहले चूरू में संचालित आपणी पाठशाला के बारे में पता चला।
मीडिया से बातचीत में ओमप्रकाश सेन कहते हैं कि जब उन्हें पता चला कि चूरू में पुलिस कांस्टेबल व उनके साथियों के प्रयासों से आपणी पाठशाला संचालित की जा रही है, जिसमें वे भी अपना योगदान देना चाहते हैं।
ओमप्रकाश सेन ने आपणी पाठशाला के संचालक धर्मवीर जाखड़ से सम्पर्क किया और अपनी इच्छा बताई। इसके बाद जयपुर से करीब 200 किलोमीटर दूर चूरू में ओमप्रकाश हर माह अपनी टीम के मनीष, प्रवीण व मनोज के साथ आते हैं और बच्ची बस्ती वाले इन बच्चों का निशुल्क कटिंग करते हैं।
यह भी पढ़ें- Aapni Pathshala : भीख मांगने वाले बच्चों के हाथों में कटोरे की जगह कलम थमा रहा कांस्टेबल धर्मवीर जाखड़, VIDEO
धर्मवीर जाखड़ के अनुसार चूरू जिला मुख्यालय पर रेलवे लाइनों के पास कच्ची झोपड़ी में रहने वालों बच्चों को पढ़ाने के लिए एक जनवरी 2016 से आपणी पाठशाला शुरू की थी। फिर बच्चों को पुलिस लाइन चूरू में पढ़ाने लगे और बच्चों के लिए देपालसर रोड पर विशाल स्कूल भवन बनाया जा रहा है।
कच्ची बस्ती की जीवणी देवी कहती है कि हम पढ़-लिख नहीं पाए, इसलिए जिंदगी मुश्किल से काट पा रहे हैं, मगर आपणी पाठशाला हमारे बच्चों को पढ़ा-लिखाकर काबिल बना रही है। यहां पर हर माह जयपुर से ओमप्रकाश सेन आते हैं, जो बच्चों के निशुल्क बाल काटते हैं।












Click it and Unblock the Notifications