Anuradha Chaudhary: अनुराधा कैसे बनी Lady Don? गैंगस्टर Kala Jatheri संग शादी से पहले जानें Love Story
Anuradha Chaudhary Kala Jatheri Love Story: राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा चौधरी व हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी 12 मार्च 2024 को दिल्ली में विवाह बंधन में बंधने वाले हैं।
अनुराधा चौधरी व काला जठेड़ी की शादी दिल्ली में द्वारका के सेक्टर 3 मटियाला स्थित संतोष गार्डन में होगी। इसके लिए काला जठेड़ी जेल से पैरोल मांगी थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा काला जठेड़ी शादी के लिए छह घंटे की पैरोल लेकर आएगा।

यह भी पढ़ें- Anuradha Chaudhary: दुल्हन बनेगी राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा, फेरे लेने जेल से बाहर आएगा गैंगस्टर दूल्हा
काला जठेड़ी हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है जबकि अनुराधा चौधरी राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ के पास गांव अल्पसर की है। हर किसी के मन में सवाल उठ रहा होगा कि अलग-अलग स्टेट के होने के बावजूद अनुराधा व संदीप करीब कैसे आए?
सबसे पहले ये जानिए कि आखिर छोटे से गांव में जन्मी और एमबीए की डिग्री लेकर फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली अनुराधा चौधरी राजस्थान की लेडी डॉन कैसे बनी? यह जानने के बाद ही काला जठेड़ी व अनुराधा चौधरी की लव स्टोरी आसानी से समझ आएगी।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: SI टॉपर नरेश समेत ये 50 'मुन्नाभाई' किस ट्रिक से बने थानेदार? अब ट्रेनिंग छोड़ भाग रहे

अनुराधा चौधरी की शादी (anuradha choudhary husband)
पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुराधा चौधरी की दीपक मिंज से शादी हो गई। यह अनुराधा की पहली शादी थी। इसी वजह से अनुराधा को मैडम मिंज के नाम से भी जाना जाता रहा है।
अनुराधा व दीपक ने शेयर मार्केट में खूब पैसा लगाया और ट्रेडिंग शुरू की। अनुराधा व दीपक के शेयर मार्केट में पैसे डूब गए। कहते हैं कि दोनों करोड़ों के कर्जदार हो गए।
अनुराधा चौधरी को कहने लगे आनंदपाल सिंह की गर्लफ्रेंड (anuradha choudhary and anand pal singh)
बाद में अनुराधा और दीपक का तलाक हो गया। शेयर बाजार में नुकसान व तलाक के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही अनुराधा सीकर के हिस्ट्रीशीटर बलबीर बानूड़ा के जरिए गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के सम्पर्क में आई।
साल 2013 में आनंदपाल गैंग से जुड़कर अनुराधा ने न केवल जुर्म की दुनिया में कदम रखा बल्कि एके-47 तक चलाने लगी और देखते ही देखते अनुराधा आनंदपाल की प्रेमिका व राजस्थान की लेडी डॉन के रूप में कुख्यात हो गई। हालांकि अनुराधा एक इंटरव्यू ने कह चुकी है कि वह कभी आनंदपाल की गर्लफ्रेंड नहीं रही।
आनंदपाल गैंग से जुड़ने के बाद अनुराधा का फिरौती के लिए सीकर के एक व्यापारी का अपहरण करने में नाम आया। पुलिस ने अनुराधा पर पांच हजार रुपए का ईनाम भी रखा। जीवनराम गोदारा हत्याकांड के मुख्य गवाह प्रमोद चौधरी के भाई इंद्रचंद के अपहरण केस में भी अनुराधा वांछित रहीं।
साल 2017 में राजस्थान पुलिस ने आनंदपाल सिंह का एनकाउंटर कर दिया। आनंदपाल की मौत के बाद उसकी गैंग को अनुराधा ने संभाला, मगर जल्द ही वह पुलिस की पकड़ में आ गई। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

अनुराधा चौधरी व काला जठेड़ी लव स्टोरी (anuradha choudhary kala jatheri love story)
कहा जाता है कि जेल में रहने के दौरान अनुराधा की मुलाकात हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी से हुई। दोनों के बीच पहली नजर में प्यार हो गया। जेल से बाहर आने के बाद काला जठेड़ी व अनुराधा लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।
फिलहाल अनुराधा चौधरी जेल से बाहर है और वह सोनीपत में काला जठेड़ी के घरवालों के साथ रहती है जबकि काला जठेड़ी जेल में है, जहां से वह पैरोल पर बाहर आएगा और 12 मार्च 2024 को दिल्ली में अनुराधा के साथ शादी रचाएगा।
लॉरेंस गैंग से जुड़ा है काला जठेड़ी (kala jathedi lawrence bishnoi )
संदीप उर्फ काला जठेड़ी पहले झप्प्टामार चोर था। मोबाइल चोरी के मामले में पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। फिर काला जठेड़ी धीरे-धीरे लॉरेंस बिश्नोई के सम्पर्क में आया और विदेशों में बैठकर भी अपनी गैंग चलाने लगा था।












Click it and Unblock the Notifications