Anuradha Chaudhary: दुल्हन बनेगी राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा, फेरे लेने जेल से बाहर आएगा गैंगस्टर दूल्हा
Anuradha choudhary Kala jatheri Marriage: राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा चौधरी दुल्हन बनने जा रही हैं। अनुराधा के हाथों पर हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी (संदीप) के नाम की मेहंदी लगेगी।
राजस्थान व हरियाणा में चर्चा का विषय बनी लेडी डॉन व कुख्यात गैंगस्टर की शादी की खास बात यह है कि सात फेरे लेने के काला जठेड़ी जेल की सलाखों से बाहर आएगा। शादी नई दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 3 मटियाला स्थित संतोष मैरिज गार्डन में होगी।

दरअसल, काला जठेड़ी ने 12 मार्च को दिल्ली में अपनी शादी और 13 मार्च को हरियाणा के सोनीपत में गृह प्रवेश के लिए पैरोल मांगी थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है।
खास बात है कि अनुराधा चौधरी और काला जठेड़ी की शादी पर चार सेंट्रल एजेंसियों समेत दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व राजस्थान पुलिस की नजर रहेगी। इनकी शादी के आयोजन 10 मार्च से शुरम होंगे। इस दिन प्रतिभोज कार्यक्रम है जबकि बारात 12 मार्च को प्रस्थान करेगी।
अनुराधा चौधरी लेडी डॉन का जीवन परिचय
- साल 1987 में अनुराधा चौधरी का जन्मी राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ उपखंड के गांव अल्पसर निवासी बिमला देवी रामदेव सिंह मेहला के घर हुआ।
- बचपन में मां को खो देने वाली अनुराधा चौधरी को पिता ने पाला और पढ़ाया। अनुराधा ने लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर और अजमेर से पढ़ाई की। एमबीए की डिग्री रखने वाली अनुराधा फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है।
- कहते हैं कि अनुराधा चौधरी की पहली शादी दीपक मिंज नाम के शख्स के साथ हुई थी। इसी वजह से अनुराधा को मेडल मिंज मिंटू के नाम से भी जाना जाता है। अब काला जठेड़ी से दूसरी शादी है।
- वर्तमान में अनुराधा चौधरी जेल से बाहर से और संदीप उर्फ काला जठेड़ी के घरवालों के साथ सोनीपत में रहती हैं।
- अनुराधा चौधरी का नाम राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के साथ भी जुड़ा। आरोप है कि आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद उसकी गैंग भी अनुराधा ने संभाली।

काला जठेड़ी का जीवन परिचय
- हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी निवासी संदीप उर्फ काला जठेड़ी का जन्म कमला देवी व राजेंद्र सिंह के घर हुआ।
- कहते हैं कि काला जठेड़ी अपने खर्चे पूरे करने के लिए जुर्म की दुनिया में आ गया। कभी झप्पटा मार चोर था। बाद में उगाही, विवादित संपत्तियों में दखल देने जैसी वारदातें करने लगा था। देखते ही देखते ही गैंगस्टर बन गया।
- काला जठेड़ी दुबई व मलेशिया जैसी जगहों पर बैठकर भी अपने गैंग चलाता रहा। एक शख्स का मोबाइल छीनकर भागने के आरोप में 29 सितंबर 2004 को काला जठेड़ी के खिलाफ दिल्ली के समयपुर बादली में पहले केस दर्ज हुआ था।
- काला जठेड़ी पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख और हरियाणा पुलिस ने सात का इनाम घोषित कर रखा था। काला जठेड़ी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी जुड़ा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications