PAK जाने वाली अंजू जन्म से हिंदू फिर क्यों बनीं ईसाई? अब क्या दोस्त के लिए अपनाएंगी इस्लाम?
Anju Nasrullah Story: पाकिस्तानी सीमा हैदर की स्टोरी अभी सुर्खियां में थी कि अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंची राजस्थान की अंजू ने लोगों के सामने एक नई प्रेमकथा को जन्म दे दिया है, जिसके कारण वो भी अब दोनों देशों में सुर्खियां बन गई हैं। हालांकि अंजू पाकिस्तान सीमा हैदर की तरह अवैध रूप से नहीं पहुंची है, बल्कि वो ती विजिट वीजा पर पड़ोसी मुल्क पहुंची है, उसने ये कदम अपने फेसबुक दोस्त और अपर दीर निवासी नसरुल्लाह के प्यार में उठाया है।

आपको बता दें कि अंजू और नसरुल्लाह पिछले तीन साल से फेसबुक पर इश्क फरमा रहे हैं। अंजू ने खुद ये बात कबूली है कि 'वो नसरुल्लाह से बहुत प्यार करती हैं।' हालांकि पाकिस्तान में उसे पुलिस सुरक्षा की मुहैया कराई गई है और अंजू ने खुद कहा है कि 'वो 21 अगस्त को इंडिया वापस लौट आएगी।'
पाकिस्तान का वीजा अंजू को 4 मई को मिला
अंजू के पति अरविंद ने दावा किया है कि 'उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसकी बीवी पाकिस्तान जा रही है।' फिलहाल इस खबर के सामने आने के बाद राजस्थान के अधिकारियों की एक टीम उनके अलवर स्थित आवास पर पहुंची और उसने अरविंद से पूछताछ की। जिसके बाद पता चला कि 'अंजू को 4 मई को वीजा मिला था जिसकी जानकारी भी अरविंद कह रहे हैं कि उन्हें नहीं थी।'
'अंजू को तीन साल पहले पासपोर्ट मिला था'
तो वहीं अंजू थामस को लेकर उनके पति अरविंद ने कहा था कि 'अंजू को तीन साल पहले जब पासपोर्ट मिला था तो उसने कहा था कि हमें तरक्की के लिए दूसरे देशों में भी जॉब की संभावनाएं तलाशनी चाहिए लेकिन मेरे दिमाग में कतई ये नहीं आया कि वो कभी इस तरह से पाकिस्तान भी जा सकती है और वो नसरुल्लाह के संपर्क में है। हालांकि उन्हें उम्मीद है कि उनकी पत्नी वापस आएगी।'
मध्य प्रदेश के टेकमपुर की है अंजू
इस बारे में पुलिस ने बताया कि अंजू मूल रूप से मध्य प्रदेश के टेकमपुर की रहने वाली है और उसका पति यूपी के बलिया का निवासी है। दोनों जॉब के सिलसिले में राजस्थान आए थे और अलवर के एक किराए के घर में रहते थे। तो वहीं इसी बीच अंजू के पिता और मामा का चौंकाने वाला बयान भी सामने आया है।
'थोड़ी सनकी मिजाज की है मेरी बेटी'
दरअसल अंजू के पिता गया प्रसाद ने कहा कि 'अंजू का आधा जीवन शादी से पहले उसके ननिहाल में बीता है। वो शुरू से ही थोड़ी सनकी मिजाज की रही है, उन्हें अपनी बेटी का पाकिस्तान जाना पसंद नहीं आया है ।'
'हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया था'
तो वहीं अंजू के मामा ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि 'अंजू की मां की शादी मध्य प्रदेश के मेहुना में हुई थी और उनके पिता टेलर का काम करते थे, हमारे और उनके रिश्ते बहुत अच्छे नहीं रहे क्योंकि उन्होंने हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया था, जो हमें पसंद नहीं था इसलिए हमारे रिश्ते में खटास पेदा हो गई थी।'
अंजू के पिता का नाम गया प्रसाज थॉमस
आपको बता दें कि अंजू इस वक्त ईसाई हैं, उनका पूरा नाम अंजू थॉमस है और उनके पिता का गया प्रसाज थॉमस है। अब जब अंजू पाकिस्तान पहुंची हैं तो लोगों के मन में सवाल पैदा हो गया है कि क्या अब अंजू इस्लाम अपनाएंगी?
अंजू की शादी साल 2007 में अरविंद से हुई थी
मालूम हो कि 35 साल की अंजू की शादी साल 2007 में अरविंद से हुई थी और इस शादी से उसे 14 साल का बेटा और 6 साल की बेटी है। अंजू पति, बच्चों और घर तीनों को छोड़कर पाकिस्तान गई है। तो वहीं नसरुल्लाह की उम्र 29 साल है और उसने दावा किया है कि वो अंजू से बहुत प्यार करता है और शादी करना चाहता है लेकिन शादी तभी होगी जब अंजू चाहेगी। मुझे उसके शादीशुदा होने से कोई एतराज नहीं, मैं उसके बच्चों को भी अपना लूंगा।












Click it and Unblock the Notifications