Anandpal Singh: ये हैं वो 7 SP, DSP, CI व कांस्टेबल, जो आनंदपाल को गोली मारकर फंसे, अब कहां पोस्टेड?
Anand pal ko phligoli kisne mari thi: इतिहास के पन्नों में दफन हो चुका राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर आनंद पाल सिंह फिर सुर्खियों में है। अब उन पुलिस वालों का भी पता चल गया है, जिन्होंने साल 2017 में आनंद पाल को पहली गोली मारी थी।
दरअसल, युवराज सिंह अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीबीआई पकरण जोधपुर महानगर ने आनंद पाल सिंह एनकाउंटर केस में पेश की क्लोजर रिपोर्ट को न केवल खारिज कर दिया बल्कि सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के आदेश तक दिए हैं।

ये 7 पुलिसकर्मी फंसे
1. राहुल बारहट, एसपी चूरू (तत्कालीन)
2. विद्याप्रकाश, सीओ कुचामन सीटी (तत्कालीन)
3. सूर्यवीर सिंह, पुलिस निरीक्षक
4. कैलाशचंद्र, हैड कांस्टेबल
5. सोहन सिंह, कांस्टेबल
6. धर्मपाल, कांस्टेबल
7. धर्मवीर, कांस्टेबल
IPS राहुल बारहट मुम्बई में पोस्टेड
- आनंद पाल का एनकाउंटर 24 जून 2017 की रात को चूरू जिले के रतनगढ़ के गांव मालासर के श्रवण सिंह के घर की छत पर हुआ।
- आनंदपाल एनकाउंटर के समय आईपीएस राहुल बारहट चूरू के एसपी के थे। वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर मुम्बई पोस्टेड हैं।
- राहुल बारहट मूलरूप से अहमदाबाद के रहने वाले हैं। राजस्थान कैडर में 2007 बैच के आईपीएस हैं।
- इनका पूरा नाम BARHAT RAHUL MANHARDAN है। राहुल बाहरट ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2005 में AIR-219 हासिल की थी।

RPS विद्याप्रकाश सीकर के रहने वाले
- आनंदपाल एनकाउंटर में फंसे कुचामन सिटी के तत्कालीन डीएसपी विद्याप्रकाश मूलरूप से सीकर के पिपराली के रहने वाले हैं।
- साल 1993 में राजस्थान पुलिस में भर्ती हुए विद्याप्रकाश प्रमोट होकर राजस्थान पुसिल सेवा (RPS) के अफसर बने थे।
- विद्याप्रकाश वर्तमान में जयपुर में पोस्टेड हैं। सालभर पहले प्रमोट होकर एएसपी बन गए।
- कुचामन के अलावा डीडवाना व जयपुर ग्रामीण में सीओ रहे हैं।

सूर्यवीर सिंह केकड़ी के रहने वाले
- आनंदपाल सिंह एनकाउंटर में शामिल सूर्यवीर सिंह ने साल 1996 में बतौर एसआई राजस्थान पुलिस ज्वाइन की थी।
- वर्तमान में सूर्यवीर सिंह जयपुर में पोस्टेड हैं। आनंदपाल एनकाउंटर के वक्त ये एसओजी में सीआई थे। प्रमोट होकर आरपीएस बने।
- सूर्यवीर सिंह मूलरूप से अजमेर जिले के केकड़ी के रहने वाले हैं। इनके अलावा आनंदपाल एनकाउंटर में शामिल आरएसी हैड कांस्टेबल कैलाश, कांस्टेबल धर्मवीर, सोहनसिंह और धर्मपाल पर भी हत्या का केस चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications