Amritpal Singh Surrender: राजस्थान में सरेंडर कर सकता है अमृतपाल, हनुमानगढ़ के संतपुरा में सर्च ऑपरेशन
Amritpal singh surrender: पिछले कई दिन से छिपे फिर रहा अमृतपाल के बैसाखी के दिन हनुमानगढ़ में सरेंडर करने की चर्चा रहा। हनुमानगढ़ के गांव संतपुरा में पंजाब पुलिस ने डेरा डाल रखा है।

वारिस दे पंजाब का मुखिया अमृतपाल सिंह सरेंडर कर सकता है। उसके राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव संतपुरा में छिपे होने की खबर पर पंजाब, राजस्थान व हरियाणा पुलिस समेत केंद्रीय एजेंसियों ने देर रात से डेरा डाल रखा है। यह भी खबर है कि वह किसी गुरुद्वारे में सरेंडर कर सकता है।
राजस्थान डीजीपी उमेश मिश्रा के अनुसार अमृतपाल सिंह के राजस्थान की सीमा में प्रवेश करने के इनपुट पर बुधवार रात 12 बजे से सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। सर्च ऑपरेशन शुकवार को भी जारी रहा सकता है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वह राजस्थान की सीमा में घुसा है या नहीं। सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद स्थिति स्प्ष्ट हो पाएगी।

जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जिले के संगरिया इलाके के गांव संतपुरा में केंद्रीय एजेंसियां व तीन राज्यों की पुलिस पहुंची। गांव संतपुरा की छिंदासिंह की ढाणी के आस-पास लाइट बिना जलाए करीब 30 वाहनों का काफिला सर्च करता रहा।

राजस्थान पत्रिका में जाब पुलिस के एक अधिकारी द्वारा नाम नहीं छापने की शर्त पर छपी खबर के अनुसार अमृतपाल बैसाखी के मौके पर हनुमानगढ़ जिले के किसी गुरुद्वारे में आत्मसमर्पण कर सकता है। उसके बीकानेर में छिपे होने की आशंका है। ऐसे में बीकानर पुलिस भी अलर्ट पर है। उधर, पंजाब पुलिस ने होशियारपुर में अमृतपाल को शरण देने वाले दो भाइयों को अरेस्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications