Rajasthan News: प्रदेश में इस दिन मनाया जाएगा अमृत पर्यावरण महोत्सव, लगेंगे करोड़ों पौधों एक साथ
Rajasthan News: प्रदेश में 8 अगस्त को अमृत पर्यावरण महोत्सव मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। आज मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में राजस्थान में एक साथ एक ही दिन में करोड़ों पौधे लगाने की तैयारी को लेकर चर्चा हुई।
प्रदेशभर में वृक्षारोपण का सघन अभियान आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। योजना के अनुसार एक साथ एक ही दिन में पूरे प्रदेश में करोड़ों की संख्या में पौधे लगाने का कार्यक्रम है। जयपुर में आयोजित पर्यावरणविदों की बैठक में इस अभियान के लिये चर्चा कर निर्णय लिये गए।

बैठक में चर्चा के दौरान बताया गया कि साल दर साल गर्मी की भीषणता बढ़ती जा रही है तापमान में बढोतरी का मुख्य कारण वृक्षों की कमी होना है, एक अनुमान के मुताबित वर्तमान में सर्वाधिक तापमान वाले विश्व के 15 शहरों में से 07 शहर अकेले राजस्थान से है।
यह हम सभी के लिये खतरे की घण्टी है, यदि बढते तापमान को रोकना है तो हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा। आंकडों के अनुसार राजस्थान में वर्तमान में मात्र 4.87 प्रतिशत ही जमीन पर वृक्षारोपण हो रखा है।
राजस्थान प्रदेश में सघन वृक्षारोपण की अत्यन्त आवश्यकता है, ताकि मरूधरा की पहचान वाली वीर भूमि राजस्थान को हरीभरी वसुन्धरा में परिवर्तित किया सके।
बैठक में अभियान की तारीख 8 अगस्त 2024 तय की गई है। इस दिन "अमृत पर्यावरण महोत्सव" के नाम से प्रदेशभर में एक साथ एक ही दिन करोंड़ों पौधे लगाये जायेंगे। अभियान के प्रति प्रदेशवासियों, व नागरिकों का जुडाव बने इसके लिये 'एक पेड़ देश के नाम' जनान्दोलन का नारा दिया गया है।
अभियान में व्यापक जनसहभागिता बने इसके लिये सेलिब्रिटिज, ब्रॉन्ड एम्बेसेटरर्स, एफएम रेडियो, धर्मगुरूओं, सोशियल मीडिया, समाज सेवकों को कार्यक्रम से जोडा जायेगा ताकि अभियान की पहुंच जन-जन तक हो सके। इस अभियान की लॉचिंग तिथि व कार्यक्रम की पूर्ण रूप रेखा शीघ्र ही तय कर जारी की जायेगी।
बैठक में शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार मदन दिलावर के सहित, अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख गोपाल आर्य, स्काउट गाईड स्कूल, राजस्थान के चेयर मेंन निरंजन आर्य (सेवानिवृत आईएएस), सेवानिवृत आईएएस हरियाणा सरकार के. के. खण्डेलवाल ने शिरकत की।
क्षेत्रीय पर्यावरण प्रमुख भीलवाडा विनोद मेलाना, आई टी एक्सपर्ट भीलवाडा श्याम राठौड, पर्यावरण विद् सूरत डॉ० भैरवी जोशी, पर्यावरण विद दिल्ली नचिकेत, पर्यावरण विद पवन दिलावर, रिलाईंस के उपाध्यक्ष उमेश भण्डारी, पर्यावरण विद् डॉ. सुरेन्द्र गोदारा, पर्यावरण विद् डॉ. जगदीश विजय सहित अन्य पर्यावरण प्रेमी व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications