Rajasthan IMD Alert: राजस्थान में मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, जानिए कौनसे जिलों में होगी बारिश ?
Rajasthan IMD Alert News: राजस्थान में मौसम विभाग ने हीट वेव से राहत की भविष्यवाणी की है साथ ही बूंदी और कोटा में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई है।
राजस्थान में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर 19 जून से लेकर 23 जून तक बारिश की संभावना जताई हैं। बूंदी, कोटा, बारां और झालावड़ में हल्की बारिश होने की साभवना है। वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी चलने का भी अलर्ट जारी किया है। IMD ने अगले 24 घंटे में बीकानेर, भरतपुर और जयपुर संभागों में अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। राजस्थान में जल्द होगी मानसून की एंट्री उम्मीद जताई है।
25 जून तक प्रदेश में मानसून की एंट्री होने का पूर्वानुमान था। लेकिन सोमवार यानी 17 जून तक मानसून की गुजरात में एंट्री हो गई । इससे संभावना जताई जा रही है कि गुजरात से राजस्थान के बीच की दूरी तय करने में मानसून को अधिक समय नहीं लगेगा।
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) June 19, 2024
17 जून को राजस्थान में हल्की बारिश दर्ज की गई
17 जून को राजस्थान में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। बीकानेर और जयपुर संभग में कहीं-कहीं हीट वेव दर्ज की गई।
लू की चेतावनी जारी
लू की चेतावनी जारी की गई है। अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर शामिल है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 से 4 दिन तक लू चलने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications