शहीद होने से पहले अजय सिंह नरूका का 'अब तुम्‍हारे हवाले वतन साथियों' गाने के साथ वीडियो वायरल

Shaheed Ajay Singh Naruka video viral: चेहरे पर देश की रक्षा का जज्‍बा...। हाथ में बंदूक....। निशाना देश के दुश्‍मनों पर....। पास में खड़ी सेना की गाड़ी और बैकग्राउंड में बजता गाना-'अब तुम्‍हारे हवाले वतन साथियों...' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो शहीद अजय सिंह नरूका का बताया जा रहा है।

अजय सिंह नरूका जम्‍मू के डोडा जिले के डेसा जंगलों में भारतीय सेना के विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान 15 जुलाई 2024 को आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। 17 जुलाई 2024 को शहीद अजय सिंह नरूका का उनके पैतृक गांव भैसावता कला जिला झुंझुनूं राजस्‍थान में राजकीय सम्‍मान से अंतिम संस्‍कार किया गया।

Doda encounter Jammu terror attack

अजय सिंह नरूका की शहादत के बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो जम्‍मू जैसे इलाके में ड्यूटी के दौरान का लग रहा है। हालांकि यह कहा नहीं जा सकता है कि वीडियो डोडा एनकाउंटर के दौरान का है या किसी और वक्‍त का। वीडियो देख शहादत को सैल्‍यूट करने वाले कमेंट की बाढ़ सी आई हुई है।

कौन थे शहीद अजय सिंह नरूका?

  • गांव भैंसावता कलां में पूर्व फौजी कमल सिंह नरूका के घर 21 अक्‍टूबर 1997 को जन्‍म अजय सिंह इन दिनों 10 आरआर में कार्यरत थे।
  • अजय सिंह नरूका की शादी 21 नवंबर 2021 को शालू कंवर से हुई थी। इनके अभी कोई संतान नहीं थी।
  • अजय सिंह सितंबर 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। इनके पिता कमल सिंह भी भारतीय सेना की 24 राजपूत से साल 2015 में रिटायर हुए थे।
  • अजय सिंह नरूका अपने परिवार में तीसरे शहीद थे। इनसे पहले चाचा, मामा भी शहीद हो चुके हैं।
  • अजय सिंह नरूका के साथ ही झुंझुनूं जिले के गांव डूमोली खुद के बिजेंद्र सिंह दारौता भी भर्ती हुए थे। दोनों ने एक साथ ट्रेनिंग की। एक साथ ही रहते थे। खाना खाते थे और डोडा एनकाउंटर में एक साथ शहीद हो गए।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+