पाक की जेल से लौटे तो बैंड बाजे के साथ पत्नी के सामने इस तरह पहुंचे गजानंद

जयपुर। गजानंद शर्मा पाकिस्तान की कोटलखपत जेल से रिहा होकर 36 साल बाद अपनी पत्नी मखनी देवी के पास पहुंचे। पाकिस्तान से घर लौटने पर गजानंद का बैंड बाजे के साथ स्वागत घर-परिवार और नाते-रिश्तेदारों के साथ शहर के कई गणमान्य लोगों ने किया। गजानंद की पत्नी मखनी देवी भी इस मौके पर भावुक नजर आईं।

after 36 year Makhani Devi welcomes her husband

इससे पहले पंजाब से राजस्थान पहुंचते ही हनुमानगढ़ जिले में गजानंद का स्वागत करने के बाद विप्र फाउंडेशन द्वारा उनका परम्परागत तरीके से गंगाजल और गोमूत्र से शुद्धिकरण किया गया। फाउंडेशन का तर्क था कि पाकिस्तान की धरती पर साढ़े तीन दशक से भी ज्यादा अरसा गुजारने के कारण स्नातन धर्म के अनुसार उनको शुद्ध किया गया है। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने भी गजानंद के परिवार को बधाई दी है।

भारत सरकार के प्रयासों के बाद सोमवार को दोपहर करीब 3.30 बजे पंजाब से भारतीय नागरिकों को लेकर ट्रेन वाघा बार्डर पहुंची। इसमें गजानंद के साथ 29 मछुआरों की भारत लौटने की आस भी पूरी हुई। पाकिस्तान की अपनी विभिन्न जेलों में बंद 30 भारतीय नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पहले रिहा किया है। वाघा बर्डर से पंजाब विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने गजानंद का स्वागत किया और मंगलवार को सड़क मार्ग से राजस्थान में लाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+