Rajasthan: जैसलमेर में वक्फ बोर्ड के अतिक्रमण पर एक्शन , 3 घंटे में जमींदोज
Rajasthan Waqf Board News: राजस्थान में अब भजनलाल सरकार वक्फ बोर्ड द्वारा सरकारी जमीनों अतिक्रमण के मामले में एक्शन मूड में आ गई है। आज जैसलमेर में नगर परिषद ने वक्फ बोर्ड द्वारा 25 बीघा जमीन पर किए अतिक्रमण को जमीदोंज कर दिया।
Recommended Video
आयुक्त लाजपाल सिंह सोढा ने बताया की बाड़मेर रोड पर स्थित आगोर पर 25 बीघा ज़मीन पर वफ्फ़ बोर्ड द्वारा पिछले 2 साल से अतिक्रमण किया गया था। वफ्फ बोर्ड द्वारा 2 सम्पतियां बाड़मेर मैं रोड पर 10 बीघा व आगोर में 5 बीघा पर महमूद खां के द्वारा शेड बना कर अतिक्रमण किया गया था l
नगर परिषद द्वारा पूर्व में महमूद खां को नोटिस दे कर नगर परिषद् की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने को कहा गया था जिस पर वफ्फ़ बोर्ड द्वारा अतिक्रमित जमीन पर बैठक का भी आयोजन किया गया और नगर परिषद् के ख़िलाफ़ नाराज़गी भी जताई गयी कई नारे भी लगेl

बुधवार सुबह नगर परिषद द्वारा पुलिस के भारी जाब्ता के साथ वफ्फ़ बोर्ड पर पीला पंजा चला दिया l 3 घटे की कार्यवाही के बाद अतिक्रमित जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया l
अवैध विद्युत थ्री फेश कनेक्शन और अवैध पानी कनेक्शन पर भी उठ रहे सवाल
नगर परिषद् जैसलमेर में लगातार अतिक्रमण के ख़िलाफ़ कार्यवाही कर रही है। पूर्व में गोपा चोक, फिर रेलवे स्टेशन और अब वफ्फ़ बोर्ड पर कार्यवाही कर आयुक्त लजपाल सिंह ने कहा की नगर परिषद् शहर में और भी अतिक्रमण पर कार्यवाही जारी रखेगाl
वक्फ बोर्ड द्वारा सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण का यह राजस्थान में पहला मामला नहीं है। प्रदेश के कई जिलों में इस तरह की शिकायतें लगातार सामने आती रही है। लेकिन जब से केंद्र सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड का बिल लाया गया है और उस पर सुझाव और चर्चाएं हो रही है उसके बाद से ही यह कार्रवाई भी तेज हो गई है।
कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना तो पहले ही दस्तावेज पेश कर राजस्थान में वक्फ बोर्ड से जुड़े लोगों पर अतिक्रमण कर जमीनों को अवैध तरीके से बेचने के आरोप लगा चुके है।












Click it and Unblock the Notifications