Rajasthan Acb News: राजस्थान के टोंक में एसीबी का ट्रिपल एक्शन, मुख्य प्रबंधक, वरिष्ठ सहायक,सीए गिरफ्तार

RAJASTHAN ACB ACTION: राजस्थान के टोंक जिले में आज भीलवाड़ा एसीबी टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी टीम ने जिला उद्योग केंद्र के मुख्य प्रबंधक, वरिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते-देते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनके साथ ही एक चार्टेड अकाउंटेंड भी इस मामले में गिरफ्तार किया है।

एसीबी टीम ने जिला उद्योग केंद्र के मुख्य प्रबंधक सुल्तान सिंह मीणा और वरिष्ठ सहायक अजय खंडेलवाल को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

इस मामले में संलिप्त चार्टेड अकाउंटेंड जयंत जैन को गिरफ्तार किया है। एसीबी टीम को वरिष्ठ सहायक अजय खंडेलवाल के टोंक स्थित निवास की तलाशी के दौरान 6 लाख रुपए से अधिक की संदिग्ध राशि मिली।

acbs-triple-action-in-tonk-rajasthan-chief-manager-senior-assistant-ca-arrested

भीलवाड़ा एसीबी के पारस मल ने बताया कि एसीबी मुख्यालय को गुप्त सूत्र से शिकायत मिली थी। गोपनीय सूत्र ने शिकायत में बताया कि टोंक जिला उद्योग केंद्र का मुख्य प्रबंधक सुल्तान सिंह मीणा द्वारा बूंदी जिला उद्योग केंद्र के वरिष्ठ सहायक अजय खण्डेलवाल के माध्यम से विभिन्न औद्योगिक विकास योजनाओं में गलत रिपोर्ट बनाने, गलत लोन पास करने, फर्जी बिलों के आधार पर अयोग्य व्यक्तियों को अनुचित लाभ पहुंचाने की एवज में रिश्वत राशि का लेन-देन कर रहे हैं।

जिस पर एसीबी मुख्यालय स्थित तकनीकी शाखा के डीसीपी राजेश दुरेजा की टीम द्वारा तकनीकी / गोपनीय रूप से शिकायत का सत्यापन किया गया। जिसके बाद जयपुर एसीबी के डीआईजी रणधीर सिंह के सुपरवीजन में सत्यापन कर ट्रैप का जाल बिछाया।

एसीबी की टीमों द्वारा कार्रवाई करते हुए मुख्य प्रबंधक सुल्तान सिंह मीणा के टोंक स्थित निवास पर छापा मारकर वरिष्ठ सहायक अजय खण्डेलवाल को और सुल्तान सिंह मीणा को 1 लाख रुपए की रिश्वत राशि लेते-देते गिरफ्तार किया है।

एसीबी ने इस मामले में संलिप्त आरोपी जयंत जैन चार्टेड अकाउंटेंट को भी गिरफ्तार किया है। एसीबी टीम को अजय खण्डेलवाल के टोंक स्थित आवास पर तलाशी में 6 लाख रुपए से अधिक की राशि बरामद की है। एसीबी टीम तीनों आरोपियों से रिश्वत राशि को लेकर पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+