Rajasthan News: डॉक्टर दिनेश मीना के ठिकानों से निकला खजाना, एसीबी की छापेमारी में हुआ यह खुलासा

Rajasthan News: दौसा ने आज डॉक्टर दिनेश मीना के ठिकानों पर एसीबी टीम ने छापेमारी कर चल-अचल सम्पतियों के दस्तावेज जप्त कर लिए।

आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में डाक्टर दिनेश मीणा के ठिकानों पर छापामारी के दौरान एसीबी को 13 आवासीय भूखण्ड सहित कृषि भूमि के दस्तावेज जप्त किए है। जिनकी कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।

acb-team-raids-several-locations-of-dr-dinesh-meena-in-jaipur-including-dausa-in-rajasthan

एसीबी टीम ने आज दौसा जिले सहित जयपुर स्थित ठिकानों पर छापे मारी की, इस दौरान छापेमारी में आय से अधिक सम्पत्तियों का खुलासा हुआ है।

महवा अस्पताल में तैनात डॉक्टर दिनेश मीणा के आवास सहित अन्य ठिकानों छापामारी कर एसीबी की जयपुर टीम ने मीणा के कई ठिकानों से कागजात इकठ्ठे कर जयपुर ले गई।

दौसा जिले में बुधवार को ए.सी.बी.मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की इन्टेलिजेंस इकाई द्वारा जुटाए। जानकार सूत्र से जानकारी मिली है किर ए.सी.बी. की विशेष अनुसंधान विभाग जयपुर एवं विभिन्न टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए डॉ. दिनेश कुमार मीणा चिकित्सा अधिकारी जिसके जिला चिकित्सालय महवा के विभिन्न ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय द्वारा डॉ. दिनेश कुमार मीणा चिकित्सा अधिकारी, राजकीय चिकित्सालय, महवा, जिला दौसा के विरूद्ध शिकायत का सत्यापन किया तो आय से अधिक परिसम्पत्तियां होने का मामला सामने आया है।

अब प्रकरण दर्ज कर विशेष अनुसंधान विंग जयपुर के अनुसंधान अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ललित किशोर शर्मा के नेतृत्व में इन्टेलिजेंस यूनिट के सहयोग से ए.सी.बी. की विभिन्न टीमों द्वारा आज आज सुबह महवा, दौसा एवं जयपुर शहर के विभिन्न ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई की गई है।

जिसमें ब्यूरो की प्रथम सूचना रिपोर्ट के प्राथमिक आकलन एवं अब तक मिले दस्तावेजों के अनुसार डॉक्टर दिनेश मीना द्वारा अपनी पत्नी एवं रिश्तेदारों के नाम से अनेक परिसम्पत्तियां अर्जित करने की सूचना है। जो उनकी वैध आय से कई अधिक बताईं जा रही हैं।

आरोपी चिकित्साधिकारी द्वारा अपनी अवैध आय को जयपुर शहर एवं आसपास में आवासीय ,व्यावसायिक,भूखण्डों फ्लैटों एवं इन्श्योरेन्स में निवेश करने का मामला सामने आया है।

उधर डॉक्टर मीना एवं उसके परिजनों के नाम से विभिन्न स्थानों पर स्थित करीब 13 आवासीय एवं कृषि भूखण्डों के दस्तावेज तथा चल-अचल सम्पत्तियों का पता चला हैं। जिनकी बाजार कीमत करोड़ों रुपयों मे आंकी जा रही है।

एसीबी उप महानिरीक्षक रणधीर सिंह के निर्देशन में ए.सी.बी. की विभिन्न टीमों द्वारा आरोपी के ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है, जिसमें और अधिक परिसम्पत्तियों का पता चलने की संभावाना है। आरोपी के विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का प्रकरण पीसी एक्ट में दर्ज किया जाकर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

डॉक्टर दिनेश मीणा के यहां करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज मिलने के बाद अब एसीबी टीम इन दस्तावेजों को वेरिफिकेशन में जुट गई है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+